फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Accused of beating and injuring a man for protesting against molestation

Baghpat News: छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिटाई कर घायल करने का आरोप

Sat, 28 Mar 2026 01:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Accused of beating and injuring a man for protesting against molestation
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


खेकड़ा। कस्बे की एक कॉलोनी में रहने वाली महिला ने शुक्रवार को कोतवाली में शिकायत कर बताया कि कुछ दिन पहले उसके पति की बीमारी से मौत हो गई थी। वह अब घर में अकेली रहती है। पति की मौत के बाद से कॉलाेनी में रहने वाला एक युवक उसे परेशान करता है। वह कई दिनों से बीमार चल रही है। बृहस्पतिवार को वह ई-रिक्शा में बैठकर दवाई लेने के लिए डॉक्टर के यहां जा रही थी। रास्ते में कॉलोनी का रहने वाला युवक भी ई-रिक्शा में उसके पास बैठ गया। उसने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर पिटाई कर घायल कर दिया। जांच अधिकारी कहना है कि जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed