{"_id":"63601532db1efa09b448a662","slug":"accused-of-assault-in-front-of-policemen-in-police-station-baghpat-news-mrt6116580162","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने में पुलिसकर्मियों के सामने मारपीट का आरोप, एसपी से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने में पुलिसकर्मियों के सामने मारपीट का आरोप, एसपी से शिकायत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। सिखैड़ा गांव की महिला ने चांदीनगर थाने में पुलिसकर्मियों के सामने मारपीट करने का आरोप लगाया। उसने पुलिसकर्मियों पर भी अभद्रता करने की एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।
सिखैड़ा निवासी पूजा पत्नी सनी ने बताया कि वह बीती 28 अक्तूबर की शाम घर में बैठी थी। इसी दौरान पड़ोस के कुछ लोग घर में घुस गए और उससे मारपीट की। इसकी जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें सुबह थाने बुलाकर लौट गई। आरोप लगाया कि सुबह होने पर थाने पहुंचे तो आरोपी थाने में मिले। आरोप लगाया कि थाने में तैनात एक दरोगा ने उसके साथ अभद्रता की और दूसरे पक्ष के लोगों ने पुलिसकर्मियों के सामने मारपीट की। यह घटना थाने में लगे सीसीटीवी में कैद है। महिला ने एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। जिसकी वीडियो भी एसपी को सौंपी। एसपी ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप
बागपत। सिखैड़ा गांव की एकता ने सोमवार को एसपी से शिकायत की कि गांव के कुछ लोगों ने वर्ष 2018 में उसके पति को गोली मारकर घायल कर दिया था। आरोप लगाया कि अब हमलावर उसके पति को मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। महिला ने सुनवाई नहीं होने पर गांव छोड़ने की चेतावनी दी है।