{"_id":"639222063f934f0ca6539336","slug":"accused-of-arbitrarily-imposing-gst-demonstrated-baraut-news-mrt61693814","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: मनमाने ढंग से जीएसटी थोपने का आरोप, प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: मनमाने ढंग से जीएसटी थोपने का आरोप, प्रदर्शन किया
विज्ञापन
बड़ौत। जीएसटी सर्वे को लेकर व्यापारियों का रोष बढ़ता जा रहा है। व्यापारियों ने सर्वे में मनमाने ढंग से छोटे व्यापारियों शामिल करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
बृहस्पतिवार को तहसील पहुंचे व्यापारियों ने बताया कि सरकार ने सालाना 40 लाख से अधिक के टर्नओवर वाले व्यापारियों का जीएसटी में पंजीकरण करना अनिवार्य किया है। फिलहाल, विभाग द्वारा जो सर्वे चल रहा है, उसमें अधिकारी मनमाने ढंग से व्यापारियों को अधिक टर्नओवर दर्शाकर उन्हे जीएसटी के दायरे में लाने का दबाव बना रहे हैं।
कोरोना काल के बाद व्यापारी पहले ही आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। ऐसे में जीएसटी का अतिरिक्त दबाव उनका धंधा चौपट कर देगा। चेतावनी दी कि यदि व्यापारियों का उत्पीड़न बंद नहीं किया तो वह आमरण अनशन पर बैठ जाएंगे। मौके पर मुदित जैन, राजीव जैन, अंकित जैन, आकाश जैन, रोहित जैन आदि शामिल रहे।