हत्यारोपी की हालत बिगड़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरोपी संजीव पुत्र श्रीचंद दाहा गांव का रहने वाला है। वह अपने भाई विरेंद्र की हत्या के केस में चार नवंबर को जेल गया था। वह नशे का आदि है। नशा न मिलने के कारण वह जेल में परेशान रहता था। शनिवार को दोपहर के समय अचानक संजीव बेहोश हो गया। जेल प्रशासन ने उसका पहले जेल के अस्पताल में उपचार कराया। हालत में सुधार न होने पर उसको जिला अस्पताल भेजा। वहां पर भी उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। चिकित्सकों ने उसको प्राथमिक उपचार देकर मेरठ मेडिकल रेफर किया।
जेल में चर्चा फैली हुई है कि उसने जहरीला पदार्थ खाया है। जबकि जेल के अफसर इससे इंकार कर रहे हैं। जेल अधीक्षक एमएल यादव ने कहा जानकारी मिली है संजीव नशा करता था। जेल में नशा न मिलने के कारण उसकी हालत बिगड़ी है। उसको अस्पताल भेजा है। जहरीला पदार्थ खाने का आरोप पूरी तरह से गलत है।