महिलाओं से सामूहिक दुष्कर्म का मामला: बुरे का अंत बुरा, खुद ही मर गया अपनी मौत, लोग बोले- हमें खुशी है
Baghpat News : डेरे में घुसकर महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म व लूट की घटना को अंजाम देने वाला आरोपी खुद ही अपनी मौत मर गया।
विस्तार
पानीपत के मतलौड़ा थाना क्षेत्र में डेरे में घुसकर महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म व लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी का सही अंत हुआ। वह खुद ही अपनी मौत मर गया। अन्य आरोपियों को फांसी की सजा मिलने चाहिए, या फिर उनका इससे भी बुरा अंत हो, ताकि अन्य कोई अपराधी इस तरह की घटना को अंजाम देने से पहले सौ बार सोचे। हमें हैवानियत करने वाले आरोपी की मौत पर खुशी है।
यह कहना है हिलवाड़ी व बड़का गांव की बहू व बेटियों का। उनका कहना था कि जब से पानीपत में महिलाओं के साथ हुई हैवानियत की खबर मिली, तभी से मन दुखी व गुस्से से भरा था। तभी से ही हम भगवान से आरोपियों के लिए ऐसी मौत की सजा की कामना कर रहे थे, जिससे आगे किसी अपराधी की हिम्मत महिलाओं के साथ ऐसी हैवानियत करने की न हो सके। अन्य आरोपियों को पुलिस फांसी की सजा दिलाए। यह आरोपी खुद ही अपनी मौत मर गया। इसलिए कहते है कि बुरे का अंत बुरा होता है।
हिलवाडी व बड़का गांव की महिलाओं में नीतू शर्मा, रीतू शर्मा, आरती, पूनम के अलावा क्षेत्र के गांवों की अन्य महिलाओं का कहना है कि भले ही हरियाणा व यूपी अलग-अलग राज्य हो, लेकिन एक महिला ही दूसरी महिला की तकलीफ समझ सकती है। आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी, तभी अन्य महिलाएं भी ओर महफूज होगी।
पांच साल की उम्र में परिवार के साथ गांव छोड़कर चला गया था आरोपी
तीन महिलाओं से सामूहिक दुष्कर्म व लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी मृतक ज्योति का हिलवाड़ी गांव से कोई खास वास्ता नहीं रहा। ग्रामीणों में कालूराम, देवेंद्र, प्रवीण ने बताया कि जब ज्योति मात्र पांच साल का था, तभी इसका परिवार 20 साल पहले गांव छोड़कर चला गया था। अब उसका परिवार रेवाड़ी में रहता है। मृतक छह भाई-बहन हैं।
हमारा नहीं है कोई वास्ता
हिलवाड़ी गांव में तीन दिन पहले भी हरियाणा पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी थी। ज्योति के परिवार द्वारा गांव छोड़कर चलने जाने के बाद गांव में उनके परिवार का एक सदस्य श्रीपाल गांव में रहता था। कुछ लोग यह आरोप लगा रहे है कि आरोपी ज्योति पानीपत, बागपत सहित अन्य जगहों पर वारदात देकर उनके यहां पर शरण लेता था, वहीं श्रीपाल का कहना है कि उसका ज्योति से कोई वास्ता नहीं है, यदि उसे ज्योति के गुनाह की जानकारी होती, तो खुद ही उसका गला घोटकर मौत के घाट उतार देता।
यह भी पढ़ें: UP: झूठा निकला 50 लाख के जेवरात चोरी का मामला, कारीगर भागा नहीं मां को देखने गया था घर, सामने आया पूरा सच
इंस्पेक्टर देवेश कुमार ने बताया कि मृतक आरोपी ज्योति गैंग के सरगना राजू के साथ मिलकर कोतवाली क्षेत्र के गांवों के जंगल में चोरी की घटना को अंजाम देता था।
यह भी पढ़ें: थाने पहुंचीं गोल्डन गर्ल अन्नु रानी: पुलिस को दी तहरीर, कार्रवाई की मांग, हादसे में भाई समेत दो युवक हुए घायल