UP: हत्थे चढ़ा पर पुलिस को चकमा देकर निगला जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर, महिलाओं से सामूहिक दुष्कर्म का है मामला
Baghpat News : चार बदमाशों ने डेरे में घुसकर लूटपाट के दौरान महिला की पिटाई करके हत्या कर दी थी। वहीं, अन्य महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। इस मामले में मुख्य आरोपी फरार चल रहा था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पानीपत के मतलौड़ा में डेरों में घुसकर महिलाओं से सामूहिक दुष्कर्म, लूटपाट और हत्या के मामले में मुख्य आरोपी को हरियाणा पुलिस ने बागपत के बड़का से दबोच लिया। बाद में पुलिस को चकमा देकर आरोपी ने जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिसे बड़ौत सीएचसी पर भर्ती कराया गया। आरोपी को मेरठ रेफर किया गया है।
मतलौड़ा में 20 सितंबर की रात एक डेरे में चार बदमाशों ने घुसकर लूटपाट के दौरान महिला की पिटाई करके हत्या कर दी थी। वहीं, अन्य महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। साथ ही लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था।
इस मामले में हरियाणा पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि गिरोह के सरगना राजू उर्फ राजीव निवासी दुर्गनपुर थाना बुढ़ाना जिला मुजफ्फरनगर फरार था। हरियाणा पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के बड़का में अपने रिश्तेदार सुनील के यहां छुपा हुआ है। जहां हरियाणा के पानीपत की पुलिस ने दबिश डाली, लेकिन आरोपी नहीं मिला।
इसके बाद उसके रिश्तेदार को पकड़ लिया। पुलिस यह कहकर चली गई कि राजू के यहां आने पर सूचना देंगे तो पकड़े गए युवक को छोड़ दिया जाएगा। राजू शनिवार को रिश्तेदारी में बड़का गांव में पहुंचा तो रिश्तेदारों ने पानीपत पुलिस को इसकी सूचना दी। इससे पुलिस ने वहां पहुंचकर आरोपी को दबोच लिया। इसी बीच आरोपी ने जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिसे पुलिस ने सीएचसी पर भर्ती कराया। बाद में जिला अस्पताल रेफर किया गया। यहां पर नाजुक स्थिति को देखते हुए मेरठ रेफर किया गया।
यहां कई दिन से दबिश डाल रही थी पुलिस
हरियाणा के पानीपत की पुलिस पिछले कई दिनों से बागपत, मुजफ्फरनगर, शामली में दबिश डाल रही थी, क्योंकि वहां घटना को अंजाम देने वाले वाले गिरोह के कई बदमाशों के इन जिलों में छुपे होने की जानकारी पुलिस को मिल रही थी। बागपत में भी पानीपत पुलिस कई दिन से डेरा डाले हुए थी।
यह भी पढ़ें: UP: झूठा निकला 50 लाख के जेवरात चोरी का मामला, कारीगर भागा नहीं मां को देखने गया था घर, सामने आया पूरा सच
हरियाणा के पानीपत में डेरे में सामूहिक दुष्कर्म, लूट, हत्या के मामले में एक आरोपी के बड़का में रिश्तेदार के यहां छुपे होने की सूचना पर पानीपत पुलिस ने दबिश दी थी। जहां बताया जा रहा है कि पुलिस को देखकर उसने सल्फास की गोली निगल ली। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया और यहां से मेरठ रेफर कर दिया। - अर्पित विजयवर्गीय, एसपी
यह भी पढ़ें: थाने पहुंचीं गोल्डन गर्ल अन्नु रानी: पुलिस को दी तहरीर, कार्रवाई की मांग, हादसे में भाई समेत दो युवक हुए घायल