{"_id":"63b1beff155bde735f6d6d2e","slug":"accused-arrested-by-police-interrogation-continues-baraut-news-mrt6201437142","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी, पूछताछ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी, पूछताछ जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत। लुहारी गांव के जितेंद्र हत्याकांड में पुलिस ने फरार चल रहे एक नामजद आरोपी आनंद को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
लुहारी गांव में जितेंद्र पुत्र वेदप्रकाश की गत वर्ष 28 मार्च को गांव के ही कब्रिस्तान के पास गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में मृतक के भाई सुरेंद्र ने आनंदपाल व बुद्धप्रकाश, राशन डीलर जितेंद्र, आशु, सुधीर निवासी लुहारी व अमरपाल उर्फ कालू, उसका भतीजा राहुल, राहुल उर्फ टिंकू के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने गत वर्ष एक अप्रैल को मुखबिर से जानकारी पाकर आशु और सुधीर को गिरफ्तार कर लिया था। साथ ही आरोपी बुद्ध प्रकाश को भी पुलिस ने बाद में मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया था।
मुठभेड़ के दौरान सिपाही कवित के हाथ में गोली भी लग गई थी। जबकि 50 हजार के इनामी अमरपाल लुहारा ने एनकाउंटर के डर से गत 30 अप्रैल को नोएडा कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। वहीं इसी हत्याकांड में फरार चल रही लुहारा गांव निवासी किरण उर्फ रीतू ने भी गत वर्ष अगस्त माह में कोर्ट पहुंचकर सरेंडर कर दिया। हालांकि आनंद व जितेंद्र पुत्र महक सिंह समेत अन्य आरोपी फरार चल रहे है। शनिवार रात पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नामजद एक आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है, फिलहाल उसे पूछताछ की जा रही है।
सीओ सविरत्न गौतम ने बताया कि जितेंद्र हत्याकांड में एक आरोपी आनंद निवासी लुहारा को गिरफ्तार किया है, जिससे तमंचा भी बरामद हुआ है। पूछताछ के बाद विधिवत तरीके से हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा और आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज जाएगा।