फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Accounts of Gram Panchayats being scrutinized, details of payment sought from secretaries

खंगाले जा रहे ग्राम पंचायतों के खाते, सचिवों से मांगा भुगतान का विवरण

Wed, 27 Oct 2021 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Accounts of Gram Panchayats being scrutinized, details of payment sought from secretaries
बड़ौत के गुराना सभाखेड़ी गांव के बाहर लगा होर्डिंग। - फोटो : BARAUT
कितना हुआ भुगतान और किसी रूप मेें दर्शाया के सवाल का मांगा गया जवाब
विज्ञापन

जल्द ही पूरी आख्या तैयार कर सीडीओ को भेजी जाएगी रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। गांवों के विकास लिए आए बजट में ग्राम प्रधानों के प्रचार के खेल की सत्यता परखने के लिए बुधवार को विभागीय अफसरों ने ग्राम पंचायतों के खाते खंगालने शुरू कर दिए है। साथ ही ग्राम सचिवों से भुगतान का विवरण मांगा जा रहा है। निर्देशित किया गया है कि देखा जाए कि कितना भुगतान हुआ है और भुगतान को किसी रूप मेें दर्शाया गया है। जल्द से जल्द इसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है।
यह था मामला
जनपद में कुल 244 ग्राम पंचायतें है। इनमें शासन ने केन्द्रीय वित्त व राज्य वित्त से गत माह विकास कार्यों को कराने के लिए करीब 19 करोड़ की धनराशि भेजी थी। मगर, विकास कार्यों में लगाने के बजाए ग्राम पंचायतों के प्रवेश मार्गों पर ग्राम प्रधान/ प्रधान प्रतिनिधि के नाम पर राजनीतिक लोगों के फोटो, समर्थित पार्टी के रंग के साथ हार्दिक स्वागत करने और मतदाताओं का आभार जताने के नाम पर ही गांव में ही कई बड़े-बड़े साइन बोर्ड लगाकर करीब 1.10 करोड़ रुपये खर्च कर दिए है। नए होर्डिंग लगाने के नाम पर एक से डेढ़ लाख रुपये तक खर्च कर दिए है जबकि पुरानों मरम्मत में लगभग 40 से 50 हजार रुपये व्यय किए है। कई गांवों में तो दो से तीन होर्डिंग लगे हुए है। मामला उजागर हुआ तो सीडीओ रंजीत सिंह ने इस संबंध में ग्राम पंचायतों को नोटिस भेजने के साथ-साथ बीडीओ को भी पत्र भेजकर दो दिनों के अंदर जांच कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन

होर्डिंग किसी भी प्रकार से जनहित के कार्य में नहीं
डीपीआरओ बनवारी सिंह ने बताया कि शासन ने गत माह केन्द्रीय वित्त से 13.13 करोड़ रुपये और राज्य वित्त से 6.12 करोड़ रुपये ग्राम पंचायत के खातों मेें भेजे थे। ग्राम प्रधान को केन्द्रीय व राज्य वित्त से गांव में होर्डिंग लगाने का कोई अधिकार नहीं है। क्योंकि गांव में लगाए गए होर्डिंग किसी भी प्रकार से जनहित के कार्य में नहीं है। यह बिल्कुल गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला प्रधान नहीं उनके प्रतिनिधियों के नाम के लगे होर्डिंग
शासन व प्रशासन भले ही नारी सशक्तिकरण के नारे का दम भरते हो, लेकिन जनपद में केन्द्रीय व राज्य वित्त की धनराशि से लगाए गए होर्डिंग में भी महिला प्रधानों को दरकिनार किया गया है। ज्यादातर होर्डिंग में या तो महिला ग्राम प्रधान के पति का फोटो लगा हुआ है या फिर ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि व राजनीतिक लोगों का। दो-चार ग्राम पंचायतों को छोड़कर कहीं पर भी महिला प्रधानों का फोटो नहीं लगाया गया है।
मेरियल टेस्टिंग सर्टिफिकेट तक नहीं
सड़क किनारे लगाए गए गए बड़े-बड़े होर्डिंग में लोक निर्माण विभाग के मानकों को भी दरकिनार किया गया है। होर्डिंग लगाने के लिए थ्री एम कंपनी के एमटीसी यानी मेरियल टेस्टिंग सर्टिफिकेट भी ज्यादातर ग्राम पंचायतों के पास नहीं है।

ग्राम सचिवों से भुगतान का विवरण मांगा जा रहा है। साथ ही कर्मचारियों को ग्राम पंचायतों के खातों की जांच करने के लिए लगा दिया गया है। पूरी आख्या तैयार कर सीडीओ को रिपोर्ट भेजी जाएगी। - राहुल वर्मा, बीडीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed