फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   accidents took the Two lives, many injured

हादसों ने ली दो की जान, कई घायल

Thu, 18 Aug 2016 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत Updated Thu, 18 Aug 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
accidents took the Two lives, many injured
बड़ौत के वाजिदपुर गांव में दुर्घटना के बाद पहुंची पुलिस और जमा भीड़। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बड़ौत-बिनौली मार्ग पर वाजिदपुर गांव में नागेश्वर मंदिर के पास बाइक और टैंपो में टक्कर होने से बाइक सवार की मौत हो गई। जबकि बाइक पर सवार एक महिला और दो बच्चे और टैंपो में सवार छह लोगों समेत नौ लोग घायल हो गए। दुघर्टना के बाद टैंपो चालक भाग गया। 
विज्ञापन


 अनिल अपनी पत्नी ब्रिजेश, पुत्री खुशी और तान्या निवासी शांतिनगर बड़ौत से बाइक पर जिवाना गांव जा रहे थे। जब वे वाजिदपुर गांव में नागेश्वर मंदिर के पास पहुंचे तो उन्हें बिनौली की ओर से आ रहे टैंपो चालक ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इससे बाइक सवार अनिल की मौके पर मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी और दोनों पुत्री घायल हो गई। पुलिस के अनुसार घायल  ब्रिजेश और तान्या की हालत गंभीर है। इस दुघर्टना में टैंपो में सवार किरठल निवासी हेम चंद, शिमला और ममता आदि लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें निजी अस्पतालों में भर्ती कराया। इस हादसे के बाद टैपों चालक मौके से भाग निकला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई, परिजन घायलों का इलाज कराने में जुटे हैं।

महेंद्रा पिकअप ने बाइक सवारों को कुचला, एक की मौत
बड़ौत। रूपेश पुत्र मोहर सिंह निवासी जोनमाना बाइक से सरूरपुर कलां होते अपने गांव आ रहे थे। उसके पीछे उसका साथी राहुल पुत्र राजवीर बैठा था। जब ये दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर ट्यौढ़ी गांव के नजदीक आए तो महेंद्र पिकअप गाड़ी उन्हें टक्कर मारकर भाग गई।


घायलों को गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया। मेरठ मेें रूपेश की मौत हो गई जबकि उसका साथी राहुल अभी भी गंभीर घायल है। इस संबंध में मृतक रूपेश के भाई अमरदीप ने महेंद्र पिकअप गाड़ी चालक के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर गाड़ी का पता लगाने का प्रयास शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed