{"_id":"5fb9521a8ebc3e9bc104a60c","slug":"accidents-rising-due-to-animals-moving-on-the-highway-and-operating-in-the-opposite-direction-baghpat-news-mrt511911048","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर घूमते पशु व विपरीत दिशा में वाहन संचालन से बढ़ रहे हादसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर घूमते पशु व विपरीत दिशा में वाहन संचालन से बढ़ रहे हादसे
विज्ञापन
पुलिस लाइन में हुई रोड सेफ्टी ट्रैफिक की कार्यशाला में बताया गया कारण
बागपत में पुलिसकर्मी भी नहीं करते यातायात के नियमों का पालन
बागपत। पुलिस लाइन में रोड सेफ्टी ट्रैफिक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर सरुरपुर गांव में सड़कों पर घूमते हुए पशु और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर तेज गति व रांग साइड से वाहनों का संचालन दुर्घटना का कारण बताया गया। इसके अलावा बागपत में पुलिस कर्मी भी यातायात नियमों का पालन नहीं करते।
यातायात नियमों का पालन बेहद जरूरी
इंस्टीट्यूट ऑफ रोड एजूकेशन फरीदाबाद की ओर से मनोज बिष्ट, पंकज मेहरा, मोहित पाठक, सुनील कोमल व श्याम सुंदर ने प्रोजेक्ट के माध्यम से प्रशिक्षण दिया। कहा कि हादसे रोकने के लिए यातायात नियमों का पालन बेहद जरूरी है। इस मौके पर डीएम शकुंतला गौतम, एसपी अभिषेक सिंह, एडीएम, एएसपी मनीष मिश्रा, एआरटीओ सुभाष राजपूत, एआरएम विपिन अग्रवाल, बस यूनियन के पदाधिकारी, ट्रासंपोटर्स मौजूद रहे।
जिले में 24 ब्लैक स्पॉट चिह्नित
बागपत। जिले में 24 ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए गए है। 15 ब्लैक स्पॉट दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर, तीन ब्लैक स्पॉट मेरठ-बागपत-यमुना पुल के अलावा लहचौड़ा, रटौल, पुसार, दाहा, बामनौली व मलकपुर में एक-एक ब्लैक स्पॉट चिह्नित है।
विज्ञापन
जिले में सड़क दुर्घटना में आई कमी
बागपत। एआरटीओ सुभाष राजपूत ने बताया कि जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी आई है। जिले में 2019 में एक जनवरी से 30 सितंबर तक 190 सड़क दुर्घटनाओं में 111 लोगों की मौत हुई थी और 155 लोग घायल हुए थे। 2020 में एक जनवरी से 30 सितंबर तक जिले में 148 दुर्घटनाएं हुई है, इनमें 72 लोगों की मौत हुई है जबकि 122 लोग घायल हुए है।
सिसाना में हाईवे किनारे होगी ग्रामीणों की बैठक
बागपत। प्रशिक्षकों ने बताया कि सर्वे में पाया गया कि बागपत में सिसाना गांव में हाईवे के किनारे ग्रामीणों की बैठक होती है और सरुरपुर गांव में हाईवे पर आवारा पशु घूमते है। इसके कारण दुर्घटना होने की संभावनाएं बढ़ जाती है। इसके अलावा बागपत में पुलिसकर्मी स्वयं यातायात के नियमों का पालन नहीं करते है। पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर तेज गति से वाहन चलाना दुर्घटना का मुख्य कारण बताया।
स्कूली वाहनों का निरीक्षण किया
बागपत। शनिवार को संभागीय निरीक्षक विनय कुमार ने 21 स्कूली वाहनों की चेकिंग की। बस चालक व परिचालकों को कोरोना संक्रमण से बचाव के मास्क व सोशल डिस्टेंस का पालन करने के लिए जागरूक किया।