फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Accidents are increasing due to random vehicles parked on the highway

Baghpat News: हाईवे किनारे खड़े बेतरतीब वाहनों से बढ़ रहे हादसे

Wed, 02 Aug 2023 12:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Aug 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Accidents are increasing due to random vehicles parked on the highway
बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर आड़े तिरछे खड़े वाहन ट्रैफिक जाम के साथ हादसों का सबब बन रहे हैं। बसे हाईवे पर ही सवारी उतारती है। शिकायतों के बावजूद विभागीय अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। लोगों ने डीएम से हस्तक्षेप कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पुरानी दिल्ली बस स्टैंड पर जहां मिनी बसें और इसके आगे छपरौली चुंगी तक स्थित शराब के ठेकों व अन्य प्रतिष्ठानों के सामने हाईवे पर ही वाहन खड़े कर दिए जाते हैं। आड़े-तिरछे वाहनों से जहां आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है, वहीं इनसे हादसों की आंशका भी बनी रहती है। हाईवे पर खडी बसों और वाहनों से सुबह से ही जाम लग जाता है।
विज्ञापन


जल्द ही हाईवे पर खड़े होने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। यदि कोई हाईवे पर वाहन खड़ा मिला तो चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। -सुभाष सिंह एसडीएम बड़ौत
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय पुलिस कर्मियों को सख्ती से हिदायत दी जाएगी, यदि फिर भी कोई वाहन चालक अपनी हरकतों से बाज नहीं आता और वाहन खड़ा करता है तो उनके खिलाफ चालान काटने की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। - सविरत्न गौतम सीओ बड़ौत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed