Accident In Baghpat: पेड़ से टकराये ट्रक में फंसकर चालक की मौत, हेल्पर घायल
बागपत जनपद के बिनौली थानाक्षेत्र में बड़ौत-मेरठ मार्ग पर जौहड़ी गांव के पास हुए हादसे में ट्रक चालक की माैत हो गई जबकि हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत जनपद के बिनौली थानाक्षेत्र में बड़ौत-मेरठ मार्ग पर जौहड़ी गांव के पास एक ट्रक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया, जिससे ट्रक के अंदर फंसकर चालक की मौत हो गई और हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं घायल हेल्पर को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
जानकारी के अनुसार मृतक अनिल कुमार (42) पुत्र ऋषिपाल बिनौली के चंदायन गांव का रहने वाला था, वह ट्रक चलाता था। गंगोत्री पेपर मिल से अपने ट्रक में रील पेपर भरकर भिवाड़ी राजस्थान के लिए चला था। उसके साथ हेल्पर रोबिन पुत्र शम्भू निवासी लखीमपुर खीरी भी था।
गुरुवार शाम ट्रक चालक अनिल अपने गांव चंदायन में घर आया और खाना खाकर रात करीब दस बजे यहां से परिचालक रोबिन ट्रक लेकर चला और चालक अनिल ट्रक में सो गया।
बड़ौत-मेरठ मार्ग पर जौहड़ी गांव के पास ट्रक चला रहे परिचालक का नियंत्रण बिगड़ गया, जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक यूकेलिप्टिस के पेड़ से टकरा कर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रक के अंदर चालक और परिचालक दोनों बुरी तरह फंस गए।
चीख-पुकार सुनकर वहां काफी संख्या में राहगीर व लोग जमा हो गए। सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुच गई, जिन्होंने किसी तरह से ट्रक के अंदर से चालक को मृत अवस्था में और परिचालक को घयाल अवस्था में बाहर निकाला।
पुलिस ने घायल परिचालक को सीएचसी बिनौली पर भर्ती कराकर चालक के परिजनों को हादसे की सूचना दी। इस पर चालक की पत्नी अनिता, पुत्र शिवा, तुषार का रोते रोते बुरा हाल हो गया। पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए बागपत भिजवाया।