फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   ABVP's district exercise class concluded

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का जिला अभ्यास वर्ग संपन्न

Wed, 06 Oct 2021 10:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
ABVP's district exercise class concluded
बड़ौत। गायत्री देवी कॉलेज छपरौली रोड पर बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का जिला अभ्यास वर्ग धूमधाम से संपन्न हुआ। इस दौरान छात्र हितों में काम करने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

मुुख्य अतिथि प्रांत संगठन मंत्री महेश राठौर, संगठन मंत्री पारस चौधरी, जिला विस्तारक ओजेश ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन करके अभ्यास वर्ग का शुभारंभ किया। अभ्यास वर्ग तीन सत्रों में संपन्न हुआ। जिसमें प्रथम सत्र परिचय सत्र के रूप में संपन्न हुआ। द्वितीय सत्र प्रांत संगठन मंत्री महेश राठौर ने किया। जिसमें उन्होंने संगठन की सैद्धांतिक भूमिका पर प्रकाश डाला। बताया कि विद्यार्थी परिषद स्थापना से ही छात्र हित एवं राष्ट्रहित के कार्य रही है। तृतीय सदस्यता सत्र चला। जिसमें सत्र प्रांत सह संगठन मंत्री तरुण ने कार्यकर्ता को विद्यालयों में सदस्यता अभियान के निर्देश दिए व कॉलेज में इकाई गठन पर चर्चा की गई। वहीं, टोली प्रमुख बनाए गए। कार्यक्रम व्यवस्था प्रमुख अक्षय भारद्वाज, नियंत्रक अर्चित गुप्ता रहे। मंच संचालन हैप्पी शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला विस्तारक ओजेश गौर, जिला प्रमुख दीपक चौधरी, अंकुर ठाकुर, आशु तोमर, देव भारद्वाज, अमित दीक्षित, विनीत दांगी, सजल जैन, विजय कुमार, अलका तोमर का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed