फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Abhishek of 24 idols of Lord Jinendra in Vidhan

Baghpat News: विधान में जिनेंद्र भगवान की 24 प्रतिमाओं का अभिषेक किया

Tue, 10 Feb 2026 02:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Abhishek of 24 idols of Lord Jinendra in Vidhan
-बड़ौत में मंडल पर विधि-विधान के साथ 48 अर्घ्य समर्पित किए गए
विज्ञापन

फोटो संख्या 6
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नगर के ऋषभदेव सभागार में जैन संत विमर्श सागर महाराज के सानिध्य में चल रहे समोशरण महामंडल विधान के दूसरे दिन सोमवार को जिनेंद्र भगवान की 24 प्रतिमाओं का अभिषेक किया गया।

विधान में चक्रवर्तियों ने विराजमान होकर जिनेंद्र भगवान की आराधना की। पंडित डॉ़ श्रेयांस जैन व ब्रह्मचारी आशीष जैन के निर्देशन में श्रद्धालुओं ने जिनेंद्र भगवान की प्रतिमाओं का अभिषेक किया। शांतिधारा का सौभाग्य पवन जैन को प्राप्त हुआ। मुख्य चक्रवर्ती नितिन जैन, सौधर्म इंद्र नरेश जैन, कुबेर इंद्र अजय जैन व यज्ञनायक बिजेन्द्र जैन ने मंडल पर 48 अर्घ्य समर्पित किए। कुबेर इंद्र ने रत्नवर्षा की। शाम को जैन संत के सानिध्य में आरती एवं धार्मिक नृत्य, नाटिकाओं का आयोजन किया गया। वहीं जैन संत विमर्श सागर महाराज का केश लोचन हुआ। मीडिया प्रभारी वरदान जैन ने बताया कि साधु के 28 मूल गुणों में से एक गुण केश लोचन होता है। इस मौके पर मुकेश जैन, विपुल जैन, अजय जैन, प्रवीण जैन, प्रदीप जैन, नवीन जैन, संजय जैन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed