फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Abhishek and Nilakshi won the hundred meters race

बालकों की सौ मीटर दौड़ में अभिषेक और बालिकाओं में निलाक्षी ने बाजी मारी

Sat, 21 May 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Abhishek and Nilakshi won the hundred meters race
बागपत के गेटवे इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेती छात्राएं - फोटो : BAGHPAT
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। गेटवे इंटरनेशन स्कूल में शनिवार को एथलेटिक मीट का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीएम राजकमल यादव व एआरटीओ सुभाष राजपूत ने मशाल जलाकर व फीता काटकर किया।
एथलेटिक मीट में सौ मीटर की बालक वर्ग की दौड़ में ग्रीन हाउस के अभिषेक प्रथम, येलो हाउस के शुभम दूसरे और बालिका वर्ग में येलो हाउस की निलाक्षी प्रथम व ग्रीन हाउस की सलोनी चौहान दूसरे स्थान पर रही। दो सौ मीटर बालक वर्ग में अभिषेक प्रथम, रेड हाउस का देवांश दूसरे और बालिका वर्ग में येलो हाउस की ज्योति प्रथम स्थान पर रही। चार सौ मीटर की दौड में बालक वर्ग में यश पहले व अनंत दूसरे स्थान पर रहे तो बालिका वर्ग में आरुषि प्रथम व कशिश दूसरे स्थान पर रही। बालिका वर्ग की आठ सौ मीटर दौड़ में चंचल प्रथम व शगुन दूसरे स्थान पर रही। बालक वर्ग की 1600 मीटर दौड़ में येलो हाउस के हर्ष शर्मा पहले और ब्लू हाउस के रुद्र दूसरे स्थान पर रहे। बालक व बालिका वर्ग की रिले रेस में ब्लू हाउस ने बाजी मारी।
विज्ञापन

डीएम राजकमल यादव व एआरटीओ सुभाष राजपूत ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। डीएम राजकमल यादव ने कहा कि इन प्रतियोगिताओं में भाग लेना केवल हार जीत के लिए जरूरी नहीं होता, बल्कि यह हमारे अनुभवों को भी बढ़ाता है। कहा कि जीवन में किस प्रकार असफलता से भी बेहतर करने की सीख मिलती है। यह खेलों के सहारे ही पता चल सकता है। प्रधानाचार्य अमित चौहान ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी फिटनेस को वरीयता देनी चाहिए। उन्होंने सोलह सौ मीटर दौड़ के विजेता हर्ष शर्मा को 21 हजार रुपये, चार सौ व आठ सौ मीटर दौड़ की विजेताओं को 11-11 हजार रुपये प्रदान कर सम्मानित किया। वहां विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुनील प्रधान, प्रबंधक कृष्णपाल, निदेशक अनिल चौहान ने अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान शुभम सिंघल, सानिया, संध्या, रुचि, सवेरा, नेहा, अश्विनी, मनोरमा, शमीम, श्रीओम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed