फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Aastha Hospital's license restored, health services resumed

Baghpat News: आस्था अस्पताल का लाइसेंस बहाल, स्वास्थ्य सेवाएं शुरू हुईं

Tue, 04 Jun 2024 03:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Tue, 04 Jun 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
Aastha Hospital's license restored, health services resumed
बागपत, बड़ौत। स्वास्थ्य विभाग ने आस्था अस्पताल के लाइसेंस को बहाल कर दिया है। जिसके बाद वहां स्वास्थ्य सेवाएं शुरू हो गईं हैं। अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं बंद होने से मरीजों को काफी परेशानी हो रही थी जो अब दूर हो गई।
विज्ञापन

आस्था अस्पताल की तीसरी मंजिल पर बने टीन शेड में एक सप्ताह पहले आग लगने के बाद 16 नवजात बच्चों को ऑक्सीजन समेत अन्य उपकरणों के साथ मूर्ति देवी व जीवन ज्योति अस्पताल में भर्ती कराया था। अन्य करीब 12 मरीज भी दूसरे अस्पतालों में भर्ती कराए गए थे। वहीं आस्था अस्पताल को अग्निशमन विभाग का नोटिस दिए जाने के कारण उसका निस्तारण होने तक स्वास्थ्य विभाग ने लाइसेंस निलंबित कर दिया था। नोडल अधिकारी डिप्टी सीएमओ डाॅ. यशवीर सिंह ने बताया कि अस्पताल को अग्निशमन विभाग ने जिस टीन शेड से अस्थाई निर्माण करने के कारण नोटिस दिया गया था। उसको अस्पताल प्रबंधन ने हटवा दिया है, जिससे उसको अग्निशमन विभाग से एनओसी मिल गई है। इसके अलावा वहां निर्माण कार्य भी खत्म हो गया है। इसलिए ही स्वास्थ्य विभाग ने लाइसेंस बहाल कर दिया है और वहां स्वास्थ्य सेवाएं शुरू करा दी गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed