फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Aaryika Saraswati Mataji's incarnation day celebrated

आर्यिका सरस्वती माता जी का 55वां अवतरण दिवस धूमधाम से मनाया

Sun, 17 Oct 2021 10:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
Aaryika Saraswati Mataji's incarnation day celebrated
खेकड़ा के श्री धरणेंद्र पदमावती धाम जैन मन्दिर मे आयोजित कार्यक्रम मे मंचासीन सरस्वती माता जी, न? - फोटो : KAHKRA
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खेकड़ा। नगर स्थित श्रीधरणेंद्र पदमावती धाम जैन मंदिर में रविवार को सरस्वती माताजी का 55वां अवतरण दिवस और पिच्छिका परिवर्तन दिवस मनाया गया। आयोजित धार्मिक कार्यक्रम माता की चौकी में भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे।
नगर में बड़ागांव मार्ग स्थित श्रीपार्श्वनाथ धरणेंद्र पदमावती धाम जैन मंदिर में रविवार को सरस्वती माताजी का 55वां अवतरण दिवस मनाया। मुख्य अतिथि नगरपालिका चेयरपर्सन संगीता धामा ने कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। माता की चौकी में धार्मिक भजनों का आयोजन हुआ। दिल्ली की दीपक सरगम एंड पार्टी ने जैन धर्म पर आधारित मनमोहक भजन प्रस्तुत किए। श्रद्धालु भजनों पर जमकर झूमे।
विज्ञापन

वहीं, अनिता जैन और पवन जैन ने पाद प्रक्षालन किया। निशा जैन, सतीश जैन, संगीता, मनोज ने शास्त्र भेंट किए। पूनम और अनिल ने वस्त्र भेंट किए। रीता जैन और मुकेश जैन ने आरती की। राजेश जैन, सुरेंद्र जैन नमन कर्ता ने माता को पुष्प अर्पित किए। सरस्वती माता ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। उन्होंने धर्म सभा में कहा कि धार्मिक जीवन जीने के लिए भक्ति जरूरी है। जो प्रभु की भक्ति करते हैं उनके सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। वे सदा सुखमय जीवन जीते हैं। इसलिए मानव को प्रभु भक्ति करनी चाहिए। इससे मानव कल्याण संभव है। इस मौके पर नरेश जैन, विदित जैन, बबलू, अंकुश जैन, मनोज जैन, जनेश्वर दयाल जैन, लाजपत जैन, मुकेश, दीपा, निधि, रुचि जैन आदि श्रद्धालु शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed