फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   AAP workers sat on dharna overnight for not increasing sugarcane prices

बागपत: गन्ना भाव नहीं बढ़ाने पर आप कार्यकर्ता रातभर धरने पर बैठे

Sun, 19 Feb 2023 12:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sun, 19 Feb 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
AAP workers sat on dharna overnight for not increasing sugarcane prices
बागपत कलक्ट्रेट में शनिवार की देर रात धरने को संबोधित करते आम आदर्मी पार्टी के पश्चिम प्रांत अध
बागपत। गन्ना भाव नहीं बढ़ाने पर शनिवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में धरना शुरू कर दिया और वह रातभर धरने पर बैठे रहे। आम आदमी पार्टी के नेता ने उपवास भी रखा। उन्होंने सरकार से 450 रुपये कुंतल गन्ना भाव घोषित करने की मांग की।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में धरने में उपवास पर बैठे आम आदमी पार्टी के नेता व पूर्व बार अध्यक्ष सोमेंद्र ढाका ने कहा कि खेती में लागत बढ़ गई है और गन्ना भाव नहीं बढ़ाया गया। जिससे किसान वर्ग परेशान है। उन्होंने कहा कि किसानों की वोट लेने वाले जनप्रतिनिधि अब उनकी आवाज उठाने से भी पीछे हट रहे है। उन्होंने कहा कि गन्ना भाव 450 रुपये क्विंटल घोषित करने की मांग को लेकर रविवार सुबह दस बजे तक उपवास जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि रविवार सुबह सरकार की सद्बुद्धि के लिए हवन किया जाएगा। मौके पर जिलाध्यक्ष ओमबीर सिंह, अजीत सिंह एडवोकेट, ब्रह्मसिंह, डा. राजेंद्र खोखर, नवीन, डा. सुधीर शर्मा, प्रमोद खोखर, मोहम्मद शाकिर, आजाद, ओमपाल सिंह, संजीव, सूर्यप्रताप समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed