फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   A youth of Baghpat has drowned in river in Ghaziabad, cremated in sad atmosphere in village

नदी में डूबकर मौत: शव देख बिलख पड़े परिजन, गांव में दौड़ी शोक की लहर, गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार

Tue, 12 Sep 2023 08:09 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Tue, 12 Sep 2023 08:09 PM IST
सार

UP: बागपत के एक युवक की गाजियाबाद में नदी में डूबकर मौत हो गई। वहीं, मंगलवार को उसका गांव पहुंचा तो परिजन बिलख पड़े। इस दौरान गांव में शोक की लहर दौड़ गई। इसके बाद गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन
A youth of Baghpat has drowned in river in Ghaziabad, cremated in sad atmosphere in village
गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत जनपद में बालैनी के डौलचा गांव का युवक गाजियाबाद के सुराना गांव में हिंडन नदी में नहाते हुए डूब गया। जिसका शव गोताखोरों ने मंगलवार को नदी से बरामद किया। उसका शव गांव पहुंचने पर शोक की लहर दौड़ गई और गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन


डौलचा गांव का रहने वाला राहुल (19) सोमवार को अपने चाचा के साथ उनकी ससुराल सुराना गांव गाया था। राहुल सोमवार दोपहर को हिंडन नदी में नहाने चला गया और नहाते हुए हिंडन नदी में डूब गया। जिसका पता चलने पर परिवार वाले पुलिस और गोताखोरों को लेकर हिंडन नदी पर पहुंचे। जहां उन्होंने युवक की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: नहीं थम रहे आंसू: दो सगे भाइयों की मौत से परिवार पर टूटा कहर, बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल, गांव में पसरा मातम
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद गोताखोरों ने मंगलवार को राहुल का शव बरामद किया। जिसका पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। उधर, मंगलवार शाम मृतक का शव गांव लाया गया और वहां उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

यह भी पढ़ें: सेना की वर्दी में ठगी: फर्जी कर्नल अरेस्ट, कई राज्यों के युवाओं को बना चुका था शिकार, पूछताछ में खोले बड़े राज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed