{"_id":"650078096a1cfde6690f4343","slug":"a-youth-of-baghpat-has-drowned-in-river-in-ghaziabad-cremated-in-sad-atmosphere-in-village-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी में डूबकर मौत: शव देख बिलख पड़े परिजन, गांव में दौड़ी शोक की लहर, गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदी में डूबकर मौत: शव देख बिलख पड़े परिजन, गांव में दौड़ी शोक की लहर, गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार
Tue, 12 Sep 2023 08:09 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 12 Sep 2023 08:09 PM IST
सार
UP: बागपत के एक युवक की गाजियाबाद में नदी में डूबकर मौत हो गई। वहीं, मंगलवार को उसका गांव पहुंचा तो परिजन बिलख पड़े। इस दौरान गांव में शोक की लहर दौड़ गई। इसके बाद गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बागपत जनपद में बालैनी के डौलचा गांव का युवक गाजियाबाद के सुराना गांव में हिंडन नदी में नहाते हुए डूब गया। जिसका शव गोताखोरों ने मंगलवार को नदी से बरामद किया। उसका शव गांव पहुंचने पर शोक की लहर दौड़ गई और गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
डौलचा गांव का रहने वाला राहुल (19) सोमवार को अपने चाचा के साथ उनकी ससुराल सुराना गांव गाया था। राहुल सोमवार दोपहर को हिंडन नदी में नहाने चला गया और नहाते हुए हिंडन नदी में डूब गया। जिसका पता चलने पर परिवार वाले पुलिस और गोताखोरों को लेकर हिंडन नदी पर पहुंचे। जहां उन्होंने युवक की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: नहीं थम रहे आंसू: दो सगे भाइयों की मौत से परिवार पर टूटा कहर, बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल, गांव में पसरा मातम
विज्ञापन
इसके बाद गोताखोरों ने मंगलवार को राहुल का शव बरामद किया। जिसका पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। उधर, मंगलवार शाम मृतक का शव गांव लाया गया और वहां उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
यह भी पढ़ें: सेना की वर्दी में ठगी: फर्जी कर्नल अरेस्ट, कई राज्यों के युवाओं को बना चुका था शिकार, पूछताछ में खोले बड़े राज