फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   A youth has died and two injured in road accident in Baghpat

बागपत में दर्दनाक हादसा : बाइकों की आमने-सामने से भिड़ंत, एक युवक की मौत, दो गंभीर रूप से हुए घायल

Thu, 23 May 2024 10:05 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Thu, 23 May 2024 10:05 PM IST
सार

Baghpat News : बागपत में दो बाइकों की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

विज्ञापन
A youth has died and two injured in road accident in Baghpat
मृतक का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत जनपद में मेरठ-बागपत हाईवे पर बालैनी टोल प्लाजा के समीप दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। उधर, मृतक के परिवार में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


बाखरपुर बालैनी निवासी अखिलेश पुत्र वीरेंद्र और टविंकल बाइक पर सवार होकर किसी काम से सराय गए थे। बुधवार रात करीब आठ बजे वापस अपने घर लौटते समय जैसे ही वह मेरठ-बागपत हाईवे पर टोल प्लाजा के समीप पहुंचे तो सामने से आ रही बाइक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें 28 वर्षीय अखिलेश की मौके पर ही मौत हो गई और टविंकल गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन

वहीं, दूसरी बाइक पर सवार मितली गांव निवासी भोलू भी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। दोनों घायलों को उपचार के लिए बालैनी के देव भूमि हॉस्पिटल में भर्ती कराया।

यह भी पढ़ें: सजा-ए-मौत: कातिल हाथ उठाकर बोला- हां की थी हत्या, चेहरे पर न था खौफ, पहने थे ब्रांडेड कपड़े और जूते, तस्वीरें

टोल के पास बना गड्ढा दे रहा हादसों को दावत
बताया जा रहा है कि टोल प्लाजा के समीप बने गड्ढे में बाइक का पहिया आने से यह हादसा हुआ है। इस गड्ढे के चलते पहले भी कई बार हादसा हुआ है लेकिन अभी तक भी यह गड्ढा ठीक नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें: फांसी की सजा: हत्यारे ने किए थे चार कत्ल... गुरु के रिश्ते को किया था तार-तार, पढ़िए अजय हत्याकांड का हर अपडेट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed