फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   A youth has died and two injured in a truck accident in Baghpat city

Baghpat News: ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत और दो घायल, मृतक के परिवार में मचा कोहराम

Fri, 10 Feb 2023 02:06 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Fri, 10 Feb 2023 02:06 PM IST
सार

Baghpat News : ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उधर, मृतक के परिवार में कोहराम मचा है।

विज्ञापन
A youth has died and two injured in a truck accident in Baghpat city
बागपत में हादसा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत में बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग पर बिजरौल गांव के पास ट्रक ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। जिसमें कान्हड गांव के प्रधान के भाई की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे और घटना को लेकर हंगामा किया। आरोप लगाया कि इस दौरान सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिवार की महिलाओं व प्रधान के साथ हाथापाई की। इससे वहां पर हंगामा खड़ा हो गया। बाद में महिला पुलिस कर्मियों को मौके पर बुलाया गया और किसी तरह मामला शांत किया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन

   
मृतक अजित (35) पुत्र गौतम कान्हड गांव का रहने वाला था। जबकि घायलों में अरुण पुत्र धनपाल व गौरव पुत्र जयपाल शामिल है। मृतक अजित कान्हड गांव के प्रधान संजय का भाई था। ग्रामीणों ने बताया कि बृहस्पतिवार की देर रात तीनों खेकड़ा से बाइक पर सवार होकर कान्हड गांव आ रहे थे, जब तीनों बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग पर बिजरौल गांव के पास पहुंचे, तो सामने से तेज गति से आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही अजीत की मौत हो गई, जबकि अरुण व गौरव गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


घटना की सूचना पर ग्राम प्रधान संजय, मृतक अजीत की मौसी बबली सहित काफी संख्या में महिलाएं व पुरुष मौके पर पहुंचे। इस दौरान लोगों ने ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्राम प्रधान व मृतक की मौसी बबली के साथ हाथापाई की। इससे वहां पर हंगामा खड़ा हो गया। मामला बढ़ता देख बड़ौत कोतवाली पुलिस से महिला पुलिस कर्मियों को मौके पर बुलाया गया। इस दौरान ग्रामीणों की पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। हालांकि बाद में किसी तरह पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर मामले को शांत किया। वहीं घायलों को सीएससी से नगर के निजी अस्पताल में रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: PHOTOS : अर्जेंटीना से हस्तिनापुर पहुंचा पर्यटक सैलानियों का ग्रुप, इतिहास जानकर बोले- इंडिया इज द ग्रेट
    
परिजनों में मचा कोहराम
युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक के दो बच्ची है। एक बच्चे डेढ़ साल की व दूसरी 15 दिन की है।

यह भी पढ़ें: दुल्हन के दरवाजे पर हो रहा था डांस: अचानक मातम में बदली शादी की खुशियां, दूल्हे के भाई समेत तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed