{"_id":"5ff9b8388ebc3e30956713f5","slug":"a-youth-has-committed-suicide-shooting-licensed-rifle-in-baghpat","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत: युवक ने पिता की लाइसेंसी रायफल से की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत: युवक ने पिता की लाइसेंसी रायफल से की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम
Sat, 09 Jan 2021 07:36 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 09 Jan 2021 07:36 PM IST
विज्ञापन
युवक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
बागपत जनपद के खेकड़ा में मोहल्ला अहिरान निवासी एक युवक ने शुक्रवार की रात पिता की लाइसेंसी रायफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इससे परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने राइफल को कब्जे में लेकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस आत्महत्या के कारणों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
मोहल्ला अहिरान निवासी दिल्ली पुलिस के सेवानिवृत्त दरोगा हुकम सिंह यादव के 27 वर्षीय पुत्र दिनेश उर्फ देवा ने शुक्रवार की रात लाइसेंसी रायफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पता लगने पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: पंचतत्व में विलीन हुए मंत्री सुरेश राणा के पिता, लोगों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने रायफल को कब्जे में लेकर रात में ही दिनेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए बागपत भिजवाया। शनिवार की शाम पोस्टमार्टम के बाद शव घर लाया गया। परिजनों ने गमगीन माहौल में मृतक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
यह भी पढ़ें: भैंस की तेरहवीं में जुटा पूरा गांव, इलाके में खूब हो रही चर्चा, तस्वीरों में देखें कैसा था कार्यक्रम
कोतवाली प्रभारी रवेंद्र सिंह का कहना है कि युवक दिनेश ने आत्महत्या क्यों की है, पुलिस टीम इसकी जांच पड़ताल करने में जुटी है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर कार्रवाई होगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/