फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   A youth died in road accident in Baghpat and family members feared murder

Baghpat: बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौके पर ही मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Fri, 12 Jan 2024 04:58 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Fri, 12 Jan 2024 04:58 PM IST
सार

Baghpat News : बागपत में बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घटना के बाद युवक की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

विज्ञापन
A youth died in road accident in Baghpat and family members feared murder
बागपत में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत में बड़ौत-अमीनगर सराय मार्ग पर गुराना गांव के पास बृहस्पतिवार की देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। शुक्रवार को परिजनों ने हत्या की आंशका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिजन गमगीन है।

विज्ञापन


गुराना गांव निवासी गुलबाहर का 18 वर्षीय बेटा शाहिद बड़ौत में सैलून की दुकान पर काम करता था। बृहस्पतिवार की देर रात जब वह बड़ौत से बाइक पर सवार होकर अपने गांव गुराना जा रहा था तो गुराना गांव के पास अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव को उठाकर घर ले गए। परिजनों को संदेह हुआ कि अज्ञात वाहन से नहीं, शाहिद को कुछ शराबियों ने रास्ते में मारपीट कर मौत के घाट उतार दिया। शुक्रवार को परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

सूचना पर इंस्पेक्टर संजय कुमार शर्मा पुलिस टीम के साथ माैके पर पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस ने परिजनों को जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से भाई अनस, मां साइता समेत परिवार के अन्य सदस्य गमगीन है।

यह भी पढ़ें: बुझ गए पांच घरों के चिराग: हादसों में टूट गईं दोस्तों की सांसें, गांवों में छाया मातम, बच्चों से छिन गए पिता

विज्ञापन

मौके पर जाकर घटनास्थल का जायजा लिया था, अज्ञात वाहन की टक्कर से ही हादसा हुआ है, हत्या जैसी कोई बात नहीं है और न ही कोई तहरीर आई है। यदि आती है तो जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। - संजय कुमार शर्मा इंस्पेक्टर बड़ौत

यह भी पढ़ें: STF की पूछताछ में बड़े खुलासे: तहसीम ने उगला हर वो राज; जिसे सुन उड़े अफसरों के होश, जानें-क्या है पाक कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed