{"_id":"604906098ebc3ecbe1296f10","slug":"a-youngster-died-in-a-road-accident-baghpat-news-mrt529299772","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में युवक की मौत
विज्ञापन
दोघट। दाहा-बरनावा मार्ग पर शाहजहांपुर गांव के समीप पिकअप और बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसमें गंभीर रुप से घायल बाइक सवार की उपचार के दौरान मौत हो गई। दोघट कस्बे का राजेंद्र (40) पुत्र कर्णसिंह बरनावा से दाहा की ओर जा रहा था। वह जैसे ही शाहजहां गांव के समीप पहुंचा तो उसकी बाइक की सामने से आ रही पिकअप गाड़ी से टक्कर हो गई। हादसे में राजेंद्र गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को बिनौली सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने उसे बड़ौत के लिए रेफर कर दिया। दाहा चौकी प्रभारी ओमप्रकाश बघेल ने बताया कि घायल की उपचार के दौरान मौत हो गई। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
किशोरी बरामद, युवक भी दबोचा
रमाला। इंस्पेक्टर शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि एक माह पूर्व एक युवक क्षेत्र की ही किशोरी का अपहरण कर ले गया था। किशोरी के परिजनों ने थाने में पांच फरवरी को उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बुधवार को किशोरी को बरामद कर आरोपी कलश को गिरफ्तार कर लिया। युवक को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
गांजा के साथ युवक गिरफ्तार
छपरौली। पुलिस ने रठौड़ा पुलिया के पास चेकिंग के दौरान जितेंद्र निवासी छपरौली को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 250 ग्राम गांजा बरामद किया।
धूम्रपान न करने का आह्वान
फोटो - 13
बागपत। सीएमओ कार्यालय में बुधवार को नो स्मोकिंग डे मनाया गया। इसमें स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने हस्ताक्षर अभियान चलाकर धूम्रपान न करने का लोगाें को संकल्प दिलाया। सीएमओ डॉ आरके टंडन ने कहा कि धूम्रपान का सेवन करने से गंभीर व जानलेवा बीमारियों की संभावना बढ़ जाती है। धूम्रपान से कैंसर, टीबी, सांस की बीमारी से व्यक्ति की जान भी जा सकती है।