फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   A young man was killed after being hit by a train, there was chaos

Baghpat News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की माैत, मचा कोहराम

Wed, 24 May 2023 07:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 May 2023 07:56 PM IST
विज्ञापन
A young man was killed after being hit by a train, there was chaos
-बिजरौल फाटक के पास पटरी पर बैठकर फोन पर बातचीत कर रहा था युवक
विज्ञापन

-नहीं सुनाई दी ट्रेन की आवाज, मधुबन कालोनी का रहने वाला था
फोटो संख्या 10
बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर रेलवे मार्ग पर बिजरौल फाटक के पास ट्रैक पर बैठकर फोन पर बातचीत कर रहा एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
रोहित उर्फ चानू उम्र 25 साल पुत्र कृष्णपाल सिंह मूलरूप से बिजरौल गांव का रहने वाला था। हाल मेंं वह परिवार के साथ बिजरौल रोड स्थित मधुबन कालोनी में रह रहा था। बुधवार को वह दिल्ली-सहारनपुर रेलवे मार्ग पर बिजरौल फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर बैठकर फोन पर बातचीत कर रहा था। इसी दौरान दिल्ली से शामली जाने वाली ट्रेन आ गई। फोन पर बात करते समय उसे ट्रेन की आवाज सुनाई दी। ट्रेन नजदीक पहुंची तो उसने बचने का प्रयास किया, लेकिन ट्रेन की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। सूचना पर जिला पंचायत सदस्य बंसत तोमर व अन्य मौके पर पहुंचे और इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा।
विज्ञापन


-दो साल पहले बीमारी से हो गई थी पिता की मौत
युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच है। दो साल पहले उसके पिता कृष्णपाल का बीमारी के चलते निधन हो गया था। युवक की मौत से बड़े भाई मोहित उर्फ मोनू और मां संतोष का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed