{"_id":"67cc91ca0402badc53018545","slug":"a-young-man-was-kidnapped-beaten-and-then-acid-was-thrown-on-him-baghpat-news-c-28-1-smrt1013-127645-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: युवक का अपहरण करके पिटाई करने के बाद तेजाब डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: युवक का अपहरण करके पिटाई करने के बाद तेजाब डाला
Sun, 09 Mar 2025 12:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sun, 09 Mar 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
खेकड़ा। कस्बे के मोहल्ला औरंगाबाद शेखपुरा के आमिर का शुक्रवार रात पांच युवकों ने अपहरण करके पहले मारपीट की। इसके बाद उसपर तेजाब फेंक दिया। इससे झुलसे आमिर को परिजनों ने दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया।
आमिर के पिता हाजी हसन ने कोतवाली में शिकायत कर बताया कि कस्बे में गांधी मंडी गेट के सामने मोबाइल की दुकान करने वाले मोहल्ले के एक युवक ने बृहस्पतिवार को उनके घर पहुंचकर उसके बेटे आमिर के बारे में जानकारी मांगी। उसने कहा कि उनका बेटा उसपर चोरी के मोबाइल खरीदने का आरोप लगाता है। उसने अपने बेटे के बारे में जानकारी नहीं दी तो वह वहां से चला गया।
इसके बाद शुक्रवार की रात करीब नौ बजे उसका बेटा आमिर मंडी गेट के पास सामान लेने गया। तभी मोबाइल की दुकान करने वाले युवक ने अपने चार दोस्तों के साथ मिलकर उसके बेटे का अपहरण कर कस्बे के जंगल में एक ईंट भट्ठे पर ले जाकर उसकी पिटाई की।
विज्ञापन
इसके बाद जान से मारने की नियत से उसके ऊपर तेजाब डाल दिया। इससे उसका बेटा बुरी तरह झुलस गया। पता लगने पर उन्होंने उसे उपचार के लिए दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार जांच कराई जा रही है। एक आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है और अन्य आरोपी फरार हैं।