फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   A young man was beaten to death by beating a brick

ईंट से पीट-पीटकर युवक की हत्या

Wed, 12 Feb 2020 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
A young man was beaten to death by beating a brick
बागपत। कोतवाली शहर क्षेत्र में ईंट से पीट-पीटकर युवक की हत्या कर दी गई। उसका शव मंगलवार की सुबह एआरटीओ कार्यालय जाने वाले रास्ते के निकट झाड़ियों में पड़ा मिला। हत्या में प्रयुक्त ईंट भी मौके पर ही मिली, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। मृतक की शनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मंगलवार की दोपहर परिवहन कार्यालय जाने वाले रास्ते के निकट झाड़ियों में एक युवक का शव पड़ा मिला। राहगीरों की सूचना पर इंस्पेक्टर अरविंद कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन की। इंस्पेक्टर के मुताबिक युवक के चेहरे पर ईंट से वार किए गए थे। घटनास्थल के आसपास खून बिखरा हुआ था। खून से सनी ईंट भी मौके पर ही मिली, जिसे कब्जे में ले लिया गया। पुलिस ने निवाड़ा गांव के ग्रामीणों को मौके पर बुलाया और शनाख्त का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर के मुताबिक मृतक की उम्र करीब 35 साल है और उसके बाएं हाथ पर ‘साबू 786’ लिखा हुआ है। शनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। संभावना जताई कि युवक स्थानीय हो सकता है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या से पहले हुआ झगड़ा
इंस्पेक्टर के मुताबिक युवक की हत्या रात में किसी समय की गई है। वारदात से पहले युवक ने हमलावर का विरोध किया होगा। वारदात स्थल और मृतक के शरीर पर मिले निशान इसकी पुष्टि कर रहे है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने और मृतक की शनाख्त होने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed