फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   A young man returning after giving a basket died and three were injured when a tempo overturned

Baghpat News: टेंपो पलटने से कोथली देकर लौट रहे युवक की मौत, तीन घायल

Tue, 05 Nov 2024 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
A young man returning after giving a basket died and three were injured when a tempo overturned
-लुहारी-खामपुर मार्ग पर हुआ हादसा, घायलों का बड़ौत सीएचसी में कराया गया उपचार
विज्ञापन

फोटो संख्या 4
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। दाहा में अपनी बहन के यहां कोथली देकर वापस लौट रहे खेड़ा इस्लामपुर निवासी सोनू (28) का टेंपो पलट गया। जिसके नीचे दबने से सोनू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि टेंपो में सवार तीन सवारियां घायल हो गईं। वहां पहुंचे पुलिस कर्मियों ने बड़ौत सीएचसी में घायलों का उपचार कराया।

खेड़ा इस्लामपुर गांव का रहने वाला सोनू मजदूरी करता है, जो रविवार को भैयादूज पर्व के अवसर पर दाहा गांव में अपनी बहन के घर कोथली देने गया था। रविवार देर शाम बड़ौत से सुल्तानपुर हटाना गांव के अजित के टेंपो में बैठकर गांव वापस लौटने लगा। सोनू के साथ लुहारी गांव का सुधीर, मनोज और खामपुर गांव का कल्लू भी सवार था। बताया कि सवारियों से भरा टेंपो जैसे ही खामपुर गांव के नजदीक पहुंचा तो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में साेनू टेम्पो नीच दब गया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। वहीं सुधीर, मनोज व कल्लू घायल हो गए। हादसे के बाद चालक टेंपो छोड़कर भाग गया। राहगीरों और पुलिसकर्मी ने घायलों को सीएचसी पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने सोनू को मृत घोषित कर दिया। सीओ विजय चौधरी ने बताया कि मृतक साेनू के चाचा भजन की तहरीर पर टेंपो चालक अजित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed