फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   A young man lay down on the tracks to commit suicide.

Baghpat News: आत्महत्या करने के लिए ट्रैक पर लेट गया युवक

Tue, 14 Oct 2025 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
A young man lay down on the tracks to commit suicide.
- बड़ौत में बुढ़ाना रोड रेलवे फाटक के पास की घटना
विज्ञापन

- गेटमैन ने पुलिस को बुलाकर बचाई युवक की जान
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग पर रविवार की देर शाम दिल्ली से शामली जाने वाली ट्रेन के सामने आत्महत्या करने के इरादे से एक युवक ट्रैक पर लेट गया। गेटमैन शाकिर ने दो युवकों की मदद से किसी तरह उसे ट्रैक से उठाकर पुलिस को सौंपा।


गेटमैन शाकिर ने बताया कि दिल्ली से शामली जाने वाली ट्रेन गुजारने के लिए रेलवे फाटक बंद कर दिए गए थे। इस दौरान उन्होंने ट्रैक पर टॉर्च लगाई तो एक युवक ट्रैक पर लेटा हुआ था, उससे पूछताछ की गई तो उसने आत्महत्या करने की बात कही। इसका कारण जानने का प्रयास किया तो उसने कुछ नहीं बताया और हंगामा करना शुरू कर दिया। गेटमैन ने सक्रियता दिखाते हुए दो लोगों की मदद से युवक को ट्रैक से उठाया। ट्रेन गुजरने के बाद भी वह आत्महत्या करने की जिद पर अड़ा था। गेटमैन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को कोतवाली लेकर पहुंची। वहीं पुलिस कहना है युवक के परिजनों को बुलाकर सुरक्षित उनके हवाले कर दिया गया। घरेलू बात को लेकर युवक तनाव में बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed