{"_id":"5eadb69b8ebc3e904159456d","slug":"a-young-man-arrived-in-baraut-from-hyderabad-by-trucks-baghpat-news-mrt480037830","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रकों से हैदराबाद से बड़ौत पहुंचा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रकों से हैदराबाद से बड़ौत पहुंचा युवक
विज्ञापन
बड़ौत। इदरीशपुर निवासी आरिफ हैदराबाद में कपड़े के शोरूम में काम करता था। लॉकडाउन घोषित हाने के बाद शोरूम बंद कर दिया गया। खाने-पीने की दिक्कत होने पर वहां से ट्रकों में सवार होकर शनिवार को गांव पहुंचा। ग्रामीणों ने उसे गांव के अंदर नहीं घुसने दिया। उसकी हालत को देखते हुए उसे सीएचसी पर भेजा गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय कुमार ने इसकी सूचना पुलिस को दी। बताया कि युवक माल से भरे तीन ट्रकों को बदलकर यहां तक पहुंचा है। फिलहाल पुलिस युवक को कोतवाली ले गई और उससे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद उसे क्वारंटीन सेंटर पर भेजा जाएगा।
मारपीट का आरोप लगाया
बड़ौत। असारा की साइना पत्नी यामीन ने कोतवाली पर ससुर, देवर, सास पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने उसे मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा।
सादगी से मनाया 55वां स्थापना दिवस
फोटो संख्या 6
बडौत। भारतीय जैन मिलन का 55वां स्थापना दिवस अपने-अपने घरों में उत्साह के साथ मनाया और आवारा पशुओं, पक्षियों, गायों को चारा खिलाया। कार्यक्रम में नरेंद्र जैन, राजकमल, राजेश जैन भारती, धनेंद्र जैन, सचिन जैन, विभोर जैन, मनोज जैन, अमन जैन, हर्षित जैन, संगीता जैन, कमलेश जैन, सुमन जैन, अनुराधा जैन शामिल रहे।