{"_id":"68dc283f4c725f83100de9e8","slug":"a-truck-loaded-with-paddy-overturned-after-hitting-the-epe-baghpat-news-c-28-1-smrt1013-139378-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: ईपीई पर साइड लगने पर धान से लदा ट्रक पलटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: ईपीई पर साइड लगने पर धान से लदा ट्रक पलटा
Wed, 01 Oct 2025 12:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Wed, 01 Oct 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
खेकड़ा। ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर बड़ागांव के समीप ओवरटेक कर रहे ट्रक की साइड लगने से धान से लदा ट्रक पलट गया। इससे चालक रमाशंकर निवासी अछनेरा जिला आगरा घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रक में लदा धान सड़क पर फैल गया।
आगरा जिले के अछनेरा गांव निवासी चालक रमाशंकर मंगलवार की सुबह ट्रक में धान लादकर करनाल हरियाणा जा रहा था। ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर बड़ागांव के समीप पहुंचे तो दूसरे ट्रक ने ओवरटेक करते समय रमाशंकर के ट्रक में साइड मार दी। साइड लगते ही ट्रक पलट गया।
हादसे के बाद ईपीई पर धान फैलने से थोड़ी देर के लिए जाम की स्थिति बनी। वहां आए पुलिसकर्मियों ने धान एकत्रित करवाकर ट्रक साइड में कराकर आवागमन शुरू कराया।