{"_id":"60c8e1018ebc3e55ea3422b0","slug":"a-truck-laden-with-bricks-overturned-on-the-car-on-the-highway-kahkra-news-mrt5428461116","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर ईंटों से लदा ट्रक कार पर पलटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर ईंटों से लदा ट्रक कार पर पलटा
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर पाठशाला पुलिस चौकी के पास तेज गति से जा रहा ईंटों से लदा एक अनियंत्रित ट्रक दिल्ली पुलिस के हैड कांस्टेबल की कार पर पलट गया। इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार कांस्टेबल को पुलिस ने आस पास के लोगों की मदद सकुशल बाहर निकाला। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर फरार हुए चालक की तलाश शुरू कर दी।
बिनौली निवासी मोहित शर्मा दिल्ली पुलिस में हैड कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं। फिलहाल वह कमला नगर थाने में तैनात हैं। मंगलवार की शाम करीब छह बजे वह ड्यूटी करने के लिए दिल्ली जा रहे थे। जब वह दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर खेकड़ा पाठशाला पुलिस चौकी के पास पहुंचे। तभी ईंटों से लदा तज गति के साथ एक अनियंत्रित ट्रक बागपत की ओर से दिल्ली की ओर जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़कर बराबर से आल्टो कार में सवार होकर गुजर रहे हैड कांस्टेबल मोहित की कार पर पलट गया। इससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
चौकी पर मौजूद पुलिस कर्मियों और आस पास के दुकानदारों ने शोर मचाते हुए दौड़कर तुरंत ही कार में फंसे हैड कांस्टेबल को सकुशल बाहर निकाला। इससे बड़ा हादसा होते टल गया। दुर्घटना के बाद ट्रक को मौके पर छोड़कर चालक और हेल्पर फरार हो गए। कोतवाली पुलिस ने मामूली रूप से घायल कांस्टेबल को नगर में एक प्राइवेट चिकित्सक के यहां भर्ती कराया और ट्रक को कब्जे में ले लिया। सीओ युवराज सिंह ने कहा ट्रक को कब्जे में चालक की तलाश शुरू कर दी।