{"_id":"5fc92e908ebc3e679f0bab3a","slug":"a-truck-laden-with-bricks-crushed-a-bike-rider-and-killed-him-baghpat-news-mrt5138095127","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईंटों से लदे ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईंटों से लदे ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौत
विज्ञापन
आक्रोशित ग्रामीणों ने किया हंगामा, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
दाहा/दोघट। पुसार-बरनावा मार्ग पर बेगमाबाद गढ़ी गांव के निकट बाइक से जा रहे युवक को सामने से आ रहे ईंटों से लदे ट्रक ने रौंद दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने हंगामा किया। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के पिता ने दोघट थाने में तहरीर दी है।
बेगमाबाद निवासी शिवम उर्फ काकी (21) पुत्र नरेंद्र बृहस्पतिवार सुबह साढ़े नौ बजे बाइक से अपने मामा के घर बंदपुर जा रहा था। रास्ते में सामने से आ रहे ईंटों से लदे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी और रौंदता हुआ बेगमाबाद गढ़ी के खेत में जा घुसा। शिवम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। सूचना पर दोघट थाना पुलिस व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेने का प्रयास किया तो ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया। पुलिस के समझाने बुझाने पर काफी देर बाद ग्रामीण शांत हुए। मृतक के पिता नरेंद्र पुत्र कुशलपाल ने ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर दी है। इंस्पेक्टर दोघट मुनेंद्रपाल सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।