फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   A tough fight between Subhash and Somendra in the district bar elections

आज जिला बार एसोसिएशन के चुनाव, सुभाष और सोमेंद्र में कड़ी टक्कर

Wed, 05 Aug 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
A tough fight between Subhash and Somendra in the district bar elections
- आखिरी दिन चुनाव प्रचार में अधिवक्ताओं ने झोंकी ताकत
विज्ञापन

बागपत। जिला बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव बृहस्पतिवार को होंगे। किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र वापिस नही लिया। प्रत्याशियों ने प्रचार कर वोट मांगे। अध्यक्ष पद के लिए अधिवक्ता सुभाष तोमर और सोमेंद्र ढाका के बीच सीधा मुकाबला है।

एल्डर्स कमेटी के सदस्य नरेंद्र पाल शर्मा ने बताया कि चुनाव में 32 आवेदकों ने नामांकन पत्र जमा किए गए हैं। जांच के दौरान सभी नामांकन पत्र सही पाए गए। नामांकन पत्र वापसी के लिए चार अगस्त की तिथि निर्धारित की गई थी। किसी भी आवेदक ने नामांकन पत्र वापस नहीं लिया। छह अगस्त को सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक जिला बार एसोसिएशन का चुनाव कराया जाएगा। बृहस्पतिवार को ही मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे। मतदान से पूर्व चौधरी चरण सिंह सभागार में सैनेटाइजेशन कराया जाएगा। छह अगस्त को मॉस्क एवं सोशल डिस्टेंश का पालन करते हुए मतदान कराया जाएगा। मतदान एवं मतगणनना में अधिवक्ता नरेश कुमार मलिक, प्रदर्शन कुमार भारद्वाज, बीरसिंह, अजय शंकर शर्मा तथा बार क्लर्क सतेंद्र व जसवीर, दीपक व गुलजार एल्डर्स कमेटी का सहयोग करेगें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed