{"_id":"66dd9f6468a448ac85052e80","slug":"a-sub-inspector-who-retired-a-week-ago-died-due-to-electric-shock-baghpat-news-c-28-1-smrt1003-117921-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: एक सप्ताह पहले सेवानिवृत्त हुए दरोगा की करंट लगने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: एक सप्ताह पहले सेवानिवृत्त हुए दरोगा की करंट लगने से मौत
विज्ञापन
-नोएडा के बिसरक थाने से 31 अगस्त को सेवानिवृत्त होकर आए, सिरसली में घर में हुआ हादसा
फोटो संख्या 7
संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। सिरसली में गेहूं साफ करने के लिए पंखा लगाते हुए करंट लगने से यूपी पुलिस के सेवानिवृत्त दरोगा जोगिंदर सिंह (60) की मौत हो गई। वह एक सप्ताह पहले ही नोएडा से सेवानिवृत्त होकर आए थे।
सिरसली गांव के जोगिंदर सिंह यूपी पुलिस में एसआई थे, जो नोएडा के बिसरख थाने में तैनात थे। वह परिवार के साथ नोएडा में ही रहते थे। वह 31 अगस्त को सेवानिवृत्त हुए थे और शनिवार को अपने इंजीनियर पुत्र विवेक के साथ सिरसली गांव में घर आए थे। रविवार शाम वह घर में गेंहू साफ करने के लिए पंखा के तार लगा रहे थे तो उनको बिजली का करंट लगा और वह जमीन पर गिर पड़े। परिवार के लोग पंखे के तार हटाकर उन्हें बड़ौत के आस्था अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर नोएडा से उनकी पत्नी मुनेश, पुत्र विकास, पुत्री मीरा गांव सिरसली पहुंचे। उनकी मौत से परिवार में मातम छा गया। पुलिस के अनुसार पंखा लगाते हुए करंट लगने से सेवानिवृत्त दरोगा की मौत हुई है।