{"_id":"68f5338d0ada1dfa50000e54","slug":"a-student-who-went-to-report-a-fight-was-stabbed-to-death-his-father-injured-baghpat-news-c-28-1-bag1001-140509-2025-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: झगड़े की शिकायत करने गए छात्र के सीने में चाकू घोंपकर हत्या, पिता घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: झगड़े की शिकायत करने गए छात्र के सीने में चाकू घोंपकर हत्या, पिता घायल
विज्ञापन
किरठल गांव निवासी मृतक अनिकेत की फाइल फोटो। स्रोत:परिजन
- किरठल गांव में शनिवार रात गाली-गलौज के बाद हुए झगड़े की शिकायत करने पड़ोसी के घर में गए थे पिता-पुत्र
- पांच नामजद, तीन आरोपी गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
रमाला (बागपत)। किरठल गांव में शनिवार रात गाली-गलौज के बाद हुए झगड़े की शिकायत करने गए बीए के छात्र अनिकेत वाल्मीकि (18) और उसके पिता अमित पर चाकू से हमला कर दिया गया। पड़ोसियों ने पीटकर और सीने व कमर में चाकू घोंपकर अनिकेत की हत्या कर दी, जबकि उसके पिता अमित घायल हो गए। पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी राजीव, उसके भाई विकास और अंशु को गिरफ्तार कर लिया।
किरठल गांव निवासी अर्जुन ने बताया कि शनिवार रात वह अपने भाई अनिकेत के साथ कोल्हू से जानवरों के लिए मैली लेकर आ रहा था। घर के पास गली में गांव के ही चार-पांच युवक खड़े मिले, जिन्होंने उनके साथ शराब के नशे में गाली-गलौज शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी देने लगे। आरोप लगाया कि शोर सुनकर वहां आए लोगों ने किसी तरह बीच बचाव कराकर मामला शांत करा दिया और उन्हें घर भेज दिया। उन्होंने घर जाकर अपने पिता अमित को घटना के बारे में बताया। रविवार की सुबह अर्जुन का बड़ा भाई अनिकेत, पिता अमित के साथ धमकी देने वाले कृष्ण के घर शिकायत करने के लिए चले गए।
आरोप लगाया कि वहां पर उसके भाई अनिकेत के साथ गाली गलौज कर कृष्ण, उसके बेटे राजीव, विकास, अंशु और वहां मौजूद गांव के ही सूरज ने पहले लाठियों से पिटाई की और चाकू से भी हमला कर दिया। हमलावरों ने उसके भाई अनिकेत के सीने और कमर में चाकू घोंपकर हत्या कर दी और बचाव के लिए आए उसके पिता अमित को भी चाकू मारकर घायल कर दिया। अर्जुन ने बताया कि उसका भाई बीए में पढ़ाई कर रहा था। पुलिस ने तहरीर मिलने पर पांचों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया और हत्यारोपी राजीव, उसके भाई विकास और पड़ोसी अंशु को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर घर से एक चाकू व तीन लाठियां बरामद की गईं हैं।
विज्ञापन
- रात में हाथ जोड़ने पर छोड़ा
अर्जुन ने बताया कि शनिवार रात पशुओं के लिए मैली लेकर आ रहे थे। तभी रास्ते में शराब पीकर हंगामा कर रहे आरोपियों ने उन्हें रोककर गालियां देनी शुरू कर दी। बताया कि दोनों भाइयों ने झगड़ा न करने के लिए आरोपियों के हाथ भी जोड़े। उनके शोर मचाने पर लोगों ने उन्हें बचाया।
- अनिकेत और हत्यारोपियों के मकानों की दीवार एक और बन गए दुश्मन
ग्रामीणों ने बताया कि मृतक अनिकेत और हत्यारोपी कृष्ण पक्ष के मकानों की पीछे वाली दीवार आपस में मिली हुई हैं। हालांकि मुख्य दरवाजे अलग-अलग गलियों में हैं, जिसके लिए करीब आधार किलोमीटर घूमकर आना पड़ता है। ग्रामीण आकाश, अंकित आदि ने बताया कि अनिकेत की हत्या से दोनों परिवारों में रंजिश शुरू हो गई है। हत्या की घटना के बाद से दोनों पक्षों में तनाव का माहौल बना हुआ है। मृतक अनिकेत दो भाइयों में बड़ा था।
- वर्जन-
किरठल गांव में युवक की हत्या में पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हत्या का कारण युवकों के बीच हुआ विवाद ही सामने आया है। - सूरज कुमार राय, एसपी