{"_id":"6830c8ddf248bae86c0b4e1e","slug":"a-reward-of-rs-50000-will-be-declared-on-the-history-sheeter-accused-of-pradhans-murder-baghpat-news-c-28-1-bag1001-131922-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: प्रधान के हत्यारोपी हिस्ट्रीशीटर पर घोषित होगा 50 हजार का इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: प्रधान के हत्यारोपी हिस्ट्रीशीटर पर घोषित होगा 50 हजार का इनाम
Sat, 24 May 2025 12:43 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sat, 24 May 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
बिनौली। सिरसली गांव के प्रधान धर्मेंद्र तोमर उर्फ धर्मा में फरार हिस्ट्रीशीटर आयुष पर जल्द ही पचास हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया जाएगा। इसमें एसपी सूरज कुमार राय ने पचास हजार रुपये के इनामी की संस्तुति कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है। उधर पुलिस ने हरिद्वार समेत कई जगहों पर हिस्ट्रीशीटर और उसके साथी की तलाश में दबिश दी, लेकिन हाथ नहीं आए। सिरसली गांव में पांच दिन पहले चुनाव लड़ने से रोकने के लिए प्रधान धर्मेंद्र तोमर उर्फ धर्मा की हिस्ट्रीशीटर आयुष ने अपने साथी के साथ मिलकर पिस्टल से छह गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। इसमें गोली लगने से सेवानिवृत्त दरोगा के बेटे विनीत भी घायल हो गया था।
इसमें मृतक प्रधान के भाई गजेंद्र ने हिस्ट्रीशीटर आयुष, उसके भाई अर्जुन, दादा निर्भय सिंह और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने फरार हत्यारोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर आरोपी निर्भय सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
इसके बाद हत्यारोपियों को शरण देने वाले दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि फरार हिस्ट्रीशीटर और उसके साथी की तलाश में दबिश दी जा रही है। आयुष पर पचास हजार रुपये इनाम की संस्तुति कर रिपोर्ट भेज दी गई है। उच्चाधिकारियों से अनुमति मिलने के बाद इनाम की घोषणा की जाएगी।