फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   A reward of 25 thousand rupees has been declared on the accused brother and the contract killer

Baghpat News: हत्यारोपी भाई और सुपारी किलर पर 25 हजार का इनाम घोषित

Sun, 09 Mar 2025 12:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sun, 09 Mar 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
A reward of 25 thousand rupees has been declared on the accused brother and the contract killer
बड़ौत। रमाला गांव के साजिद हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी भाई कासिम और सुपारी किलर हिस्ट्रीशीटर विकुल पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्यारोपियों की तलाश में उनके ठिकानों पर दबिश भी दी। रमाला गांव की रहने वाली सबीला ने बताया कि उसका बेटा साजिद ईंट भट्ठों की चिमनी बनाने का मिस्त्री है, जो 18 फरवरी को घर से गया था और उसके बाद वापस नहीं लौटा। उसकी गुमशुदगी दो दिन पहले थाने में दर्ज कराई और सबीला ने बेटे की हत्या होने की आशंका भी जताई। पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए शुभम निवासी रोहटा को गिरफ्तार कर कुएं में दबाया गया शव बरामद किया। साजिद की हत्या उसके भाई कासिम ने हिस्ट्रीशीटर विकुल को छह लाख रुपये सुपारी देकर कराई थी। सीओ विजय कुमार तोमर ने बताया कि हत्या के मुकदमे में फरार कासिम और सुपारी किलर विकुल पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिय है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed