फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   A protest was held at the Collectorate against the non-payment of sugarcane dues and the proposed renaming of MNREGA.

Baghpat News: गन्ना बकाया भुगतान दिलाने व मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

Tue, 23 Dec 2025 02:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
A protest was held at the Collectorate against the non-payment of sugarcane dues and the proposed renaming of MNREGA.
-कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की, डीएम को सौंपा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन
विज्ञापन

फोटो-16
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। कांग्रेस नेताओं ने सोमवार को कलक्ट्रेट में पहुंचकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उन्होंने मनरेगा योजना का नाम बदलने व गन्ना बकाया भुगतान ब्याज सहित नहीं दिलाने का विरोध करते हुए डीएम अस्मिता लाल को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।

धरने को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिलेश शुक्ला ने कहा कि केंद्र सरकार ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम का नाम बदलकर अपमान किया है। इसे पार्टी किसी भी कीमत पर सहन नहीं करेगी। भाजपा सरकार महात्मा गांधी का नाम सभी जगह से हटाना चाहती है। सरकार किसानों, गरीबों व मजदूरों की समस्या पर ध्यान नहीं दे रही है, जिससे सभी वर्ग के लोग परेशान हैं। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओमवीर तोमर ने कहा कि किसानों का गन्ना बकाया भुगतान चीनी मिलों पर बकाया चल रहा है। भुगतान ब्याज सहित नहीं दिलाया जा रहा है, जिससे किसान परेशान है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही किसानों का गन्ना बकाया भुगतान, मनरेगा योजना को महात्मा गांधी के नाम पर नहीं रखा गया तो वह आंदोलन करेंगे। इस मौके पर बड़ौत शहर अध्यक्ष रामहरि पंवार, चौबीसी चौधरी सुभाष चौधरी, नरेंद्र राणा, थांबा चौधरी रामबीर सिंह, जयवीर सिंह मलिक, धूम सिंह, डाॅ. सुभाष शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed