{"_id":"63e3b122609425d694048d16","slug":"a-proposal-of-four-and-a-half-crores-is-ready-for-the-construction-of-dilapidated-15-sub-health-centers-baghpat-news-c-14-1-108837-2023-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: जर्जर 15 उपस्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण के लिए साढ़े चार करोड़ का प्रस्ताव तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: जर्जर 15 उपस्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण के लिए साढ़े चार करोड़ का प्रस्ताव तैयार
विज्ञापन
- एक केंद्र पर खर्च होंगे 30 लाख रुपये, स्वास्थ्य विभाग ने शासन को भेजी बजट की डिमांड
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले के 15 उप स्वास्थ्य केंद्रों में निर्माण और मरम्मत कार्य कराए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग ने केंद्रों की बिल्डिंग के निर्माण के लिए साढ़े चार करोड़ का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा है। विभाग की ओर से एक केंद्र पर 30 लाख रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी। शासन से बजट मिलने पर केंद्रों पर निर्माण कार्य शुरु कराया जाएगा।
जिले में 15 उप स्वास्थ्य केंद्रों की हालत जर्जर है। जिसके चलते केंद्रों पर लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। इन केंद्रों की बिल्डिंग का निर्माण कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग की आरे से चार करोड़ 56 लाख 30 हजार रुपये का प्रस्ताव तैयार किया गया है। प्रत्येक केंद्र का निर्माण कराने के लिए 30 लाख 42 हजार रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने केंद्रों के निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार कर बजट की डिमांड शासन को भेज दी है। शासन से बजट मिलने पर केंद्रों का निर्माण कराकर लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएगी।
ये उप स्वास्थ्य केंद्र हो चुके जर्जर
जिले में निवाड़ा, खेडा इस्लामपुर, कंडेरा, खपराना, गांगनौली, असारा-एक, किरठल-2, गढ़ी कलंजरी, लहचौड़ा, विनयपुर, सिंगौली, खट्टा प्रहलादपुर, सलावतपुर खेड़ी, चमरावल गांव के उप स्वास्थ्य केंद्र जर्जर हो चुके है।
विज्ञापन
वर्जन-
जिले के 15 उप स्वास्थ्य केंद्रों की बिल्डिंग का निर्माण कराने के लिए साढ़े चार करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया गया है। शासन से बजट मिलने पर केंद्रों में निर्माण कार्य शुरु कराया जाएगा। - डॉ दिनेश कुमार, सीएमओ