फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   A person with a reward of Rs 15,000 arrested for taking a loan of Rs 10 lakh through fraud

Baghpat News: फर्जीवाड़ा कर दस लाख का लोन लेने में 15 हजार का इनामी गिरफ्तार

Sun, 30 Mar 2025 12:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sun, 30 Mar 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
A person with a reward of Rs 15,000 arrested for taking a loan of Rs 10 lakh through fraud
दाहा। फर्जीवाड़ा कर जमीन का बैनामा कराने और दस लाख रुपये का लोन निकलवाने के मामले में पुलिस ने 15 हजार के इनामी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

टीकरी के रहने वाले रूबल राठी ने 25 दिसंबर 2020 को दोघट थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। रूबल राठी ने बताया कि अरुण, अशोक, गौरव, कंवरपाल हलवाई निवासी टीकरी, पप्पू निवासी पसवाड़ा जिला मेरठ, दोघट के तत्कालीन सिंडीकेट बैंक शाखा प्रबंधक दिव्येश त्रिपाठी, फील्ड अफसर गौरव पर फर्जी पहचान पत्र बनवाकर मकान का बैनामा करने और दस लाख रुपये का लोन निकलवाने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सीओ विजय कुमार तोमर ने बताया कि जांच में अशोक निवासी पसवाड़ा जिला मेरठ का नाम प्रकाश में आया, उस पर 15 हजार का इनाम घोषित किया गया। फरार आरोपी अशोक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed