फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   A net was thrown in the Yamuna to catch fish, and the body of a young man got stuck.

Baghpat News: मछलियां पकड़ने के लिए यमुना में फेंका जाल, फंस गया युवक का शव

Sat, 20 Jun 2026 12:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
A net was thrown in the Yamuna to catch fish, and the body of a young man got stuck.
- पक्का घाट के पास यमुना नदी में जाल में शव फंसने पर गोताखोर ने पुलिस को बुलाया
विज्ञापन

- गले में सोने की चेन और हाथ पर ओम के साथ दिल का टैटू बना मिला
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। शहर में पक्का घाट के पास शुक्रवार दोपहर मछलियां पकड़ने के लिए कुछ युवकों ने यमुना नदी में जाल फेंका तो उसमें मछलियां नहीं बल्कि एक युवक का शव फंस गया। शव देखते ही गोताखोर इरफान समेत अन्य युवकों ने पुलिस को फोन कर बुला लिया। पुलिसकर्मियों ने वहां पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पहचान करने का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हुई।
पुलिसकर्मियों की जांच में युवक के गले में चांदी की चेन मिली। उसके सीधे हाथ के पंजे पर ओम लिखा हुआ था, जबकि दिल के दो टैटू भी बने हुए थे। उसकी जेब से बंडल माचिस के अलावा 70 रुपये मिले। युवक की उम्र 35 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। शव भी एक दिन पुराना लग रहा है।
विज्ञापन

पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी और यमुना नदी के आसपास के गांवों से लापता युवकों के बारे में जानकारी जुटाई। इस मामले में जांच अधिकारी बृजेश कुमार का कहना है कि जल्द ही शव की पहचान करा ली जाएगी। मौत होने के कारणों के बारे में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चलेगा। उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed