{"_id":"6953da434ef854817707bc29","slug":"a-memorandum-demanding-the-transfer-of-the-district-magistrate-was-handed-over-to-the-sub-divisional-magistrate-addressed-to-the-chief-minister-baghpat-news-c-28-1-smrt1013-144349-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: डीएम के स्थानांतरण की मांग को सीएम के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: डीएम के स्थानांतरण की मांग को सीएम के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। कस्बे के मोहल्ला रामपुर के रहने वाले सेवानिवृत्त सैनिक सुभाषचंद कश्यप नेे डीएम का स्थानातंरण कराने की मांग को लेकर एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। कहा कि यदि स्थानातंरण नहीं हुआ तो वह कलक्ट्रेट में धरना देंगे।
उन्होंने कहा कि जिले में कोई भी कार्य नहीं किया जा रहा है। क्षेत्र की समस्या को लेकर ज्ञापन सौंपा गया, लेकिन समाधान नहीं हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर चेतावनी दी कि यदि डीएम का स्थानातंरण नहीं हुआ तो एक जनवरी को कलक्ट्रेट में 11 से दो बजे तक धरना देंगे। इसके अलावा नौ दिसंबर को देहरादून में त्रिपुरा के विद्यार्थी एंजल को कुछ लोगों ने पिटाई कर घायल किया था। इसके बाद उसकी मृत्यु हो गई थी। उन्होंनेे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से मृतक विद्यार्थी के परिवार को एक करोड़ की आर्थिक सहायता राशि देने की मांग की।