{"_id":"679138ee0ec232ff3309cf0b","slug":"a-medical-college-will-be-built-in-meetli-on-ppp-mode-baghpat-news-c-28-1-smrt1010-125321-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: मीतली में पीपीपी मोड पर बनेगा मेडिकल काॅलेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: मीतली में पीपीपी मोड पर बनेगा मेडिकल काॅलेज
Wed, 22 Jan 2025 11:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Wed, 22 Jan 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
मीतली गांव स्थित मेडिकल कॉलेज के लिए चिन्हित की गई जगह
बागपत। मीतली में पीपीपी मोड पर मेडिकल काॅलेज का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए कैबिनेट की बैठक में मुहर लगाई गई है और अब काफी समय बाद मेडिकल काॅलेज के निर्माण की उम्मीद जगी है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने निर्माण की कार्रवाई जल्द शुरू कराए जाने की घोषणा भी की।
मीतली में मेडिकल काॅलेज के लिए कार्रवाई करीब पांच साल पहले हुई थी। मेडिकल काॅलेज के लिए मीतली में जमीन देखी गई थी। वहां करीब 67 बीघा जमीन है जो पहले राजस्व विभाग के पास थी और वह रिकार्ड में बंजर दर्ज थी। मगर उसे वर्ष 2001 में मत्स्य विभाग के नाम दर्ज कर दिया गया था। वर्ष 2023 में उसको पहले राजस्व विभाग के नाम दर्ज कराया गया और वर्ष 2024 में उसे चिकित्सा शिक्षा विभाग के नाम दर्ज कराने की कार्रवाई शुरू की गई। मगर, इसके बाद से कोई कार्रवाई नहीं हो रही थी। यूपी कैबिनेट की बुधवार को हुई बैठक में बागपत को बड़ा तोहफा दिया गया और मीतली में मेडिकल काॅलेज निर्माण को पीपीपी मोड पर कराने की कार्रवाई शुरू कराने पर मुहर लगाई गई।
बागपत में मेडिकल काॅलेज के लिए हम कई साल से लगे हुए थे और मैंने जमीन का प्रस्ताव शासन को दिया था। इसके लिए लगातार सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की जा रही थी। क्योंकि बागपत के लोगों को मेडिकल काॅलेज की जरूरत थी। अब इसका निर्माण जल्द शुरू होने की उम्मीद है। - डाॅ. सत्यपाल सिंह, पूर्व सांसद
विज्ञापन
मीतली में मेडिकल काॅलेज के निर्माण की कार्रवाई पीपीपी मोड पर शुरू करने की कैबिनेट में मंजूरी मिली है। यह मीतली के साथ ही पूरे जिले के लोगों के लिए फायदेमंद होगा। इसका निर्माण जल्द होना चाहिए। - प्रदीप ठाकुर मीतली, चेयरमैन गन्ना विकास समिति