{"_id":"6941b0d6611dc4ab210b3668","slug":"a-married-woman-from-kirthal-has-died-with-allegations-that-she-was-poisoned-and-murdered-baghpat-news-c-28-1-bag1001-143581-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: किरठल की विवाहिता की मौत, जहर देकर हत्या करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: किरठल की विवाहिता की मौत, जहर देकर हत्या करने का आरोप
विज्ञापन
रमाला। मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराई गई किरठल की विवाहिता महरून (30) की उपचार के दौरान मौत हो गई। इसका पता चलने पर वहां आए मायके वालों को देखते ही ससुराल वाले शव छोड़कर भाग गए। इसमें महरून के भाई अली मोहम्मद निवासी सोरम जिला मुजफ्फरनगर ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
मुजफ्फरनगर जिले के सोरम गांव निवासी अली अहमद ने बताया कि उसकी बहन महरून की शादी सात साल पहले किरठल गांव के युवक के साथ हुई थी। आरोप लगाया कि शादी के कुछ दिन बाद ससुराल वालों ने दहेज में दो लाख रुपये की मांग शुरू कर दी। इसका विरोध करने पर उसकी बहन का उत्पीड़न शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि दो दिन पहले ससुराल वालों ने उसकी बहन को जहरीला पदार्थ दे दिया। उसकी हालत बिगड़ने पर मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां मौत हो गई। मेरठ के अस्पताल से ससुराल वालों के भागने के बाद शव लेकर सोरम चले गए। इस मामले में जांच अधिकारी जितेंद्र सिंह का कहना है कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।