फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   A man was allegedly murdered at his in-laws' house; an FIR has been registered against six people.

Baghpat News: ससुराल में युवक की हत्या का आरोप, छह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Wed, 07 Jan 2026 12:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
A man was allegedly murdered at his in-laws' house; an FIR has been registered against six people.
बालैनी (बागपत)। रोशनगढ़ गांव स्थित ससुराल में विनीत निवासी शेरगढ़ी जिला मेरठ की हत्या के आरोप में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने पत्नी स्वाति समेत छह आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। इसके बाद पुलिस ने पूरी घटना की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

मेरठ जिले के शेरगढ़ी गांव निवासी लज्जा देवी ने बताया कि उसके बेटे विनीत की शादी दो साल पहले रोशनगढ़ गांव की स्वाति के साथ हुई थी। तीन माह पहले विनीत के साथ रोशनगढ़ आई। जहां पर उसके बेटे की मौत हो गई। परिजनों ने विनीत को जहर का इंजेक्शन लगाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। पुलिस ने विनीत के शव का पोस्टमार्टम भी कराया। इसके बाद लज्जा देवी ने न्यायालय में याचिका दायर कराई। इसमें न्यायालय के आदेश पर मंगलवार को पुलिस ने पत्नी स्वाति, ससुर अनिल, शिवम, प्रिंस, गोलू, सत्यम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। इसमें जांच अधिकारी शिवदत्त का कहना है कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed