{"_id":"68d7d2ccb60ac5fd7301fffb","slug":"a-man-carrying-a-reward-of-rs-25000-was-arrested-in-an-encounter-with-the-mission-shakti-team-baghpat-news-c-28-1-bag1001-139188-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: मिशन शक्ति टीम से मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का इनामी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: मिशन शक्ति टीम से मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का इनामी गिरफ्तार
विज्ञापन
फोटो-10
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। संरक्षित पशु का कटान करने की घटना में वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी औरंगजेब की दोघट पुलिस और मिशन शक्ति टीम के साथ पलड़ी-कांहड़ मार्ग पर मुठभेड़ हो गई। इसमें पैर में गोली लगने से 25 हजार रुपये का इनामी घायल हो गया, जिसका बिनौली सीएचसी पर उपचार कराया।
कांहड़-पलड़ी मार्ग पर दोघट पुलिस और मिशन शक्ति टीम पलड़ी-कांहड़ मार्ग पर चेकिंग कर रही थी, तभी संरक्षित पशु के कटान की घटना में वांछित चल रहे 25 हजार के इनामी औरंगजेब निवासी पलड़ी ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। मिशन शक्ति टीम की जवाबी फायरिंग में औरंगजेब पैर में गोली लगने से घायल हो गया। इस मामले में एएसपी प्रवीण कुमार ने बताया कि बाेपुरा के जंगल में हुई घटना में औरंगजेब शामिल था। पुलिस के घेराबंदी करने पर बदमाश बाइक छोड़कर फायरिंग करते हुए भागने लगा था। उसके पास से एक तमंचा, बाइक बरामद की गई। बिनौली सीएचसी से घायल औरंगजेब को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।