फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   A lot of problems in Chowgama area

चौगामा क्षेत्र में समस्याओं का अंबार

Sun, 13 Jun 2021 10:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
A lot of problems in Chowgama area
बागपत। चौगामा क्षेत्र में समस्याओं का अंबार है। क्षेत्र में 1978 में शुरू हुआ चौगामा नहर का निर्माण 43 साल बाद भी अधूरा है। क्षेत्र का भूजल स्तर लगातार गिर रहा है। इसकी रोकथाम के लिए कारगर प्रयास नहीं किए गए हैं। इसके अतिरिक्त क्षेत्र के विकास के लिए पूर्व में की गई घोषणाओं पर भी अमल नहीं किया गया है। वहीं, जनप्रतिनिधियों के उपेक्षापूर्ण रवैये को लेकर क्षेत्र के लोगों में रोष है।
विज्ञापन

वर्ष 1978 में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने चौगामा नहर के निर्माण का कार्य शुरू कराया था। तब कई किसानों ने अपनी कीमती जमीन नहर के निर्माण के लिए निशुल्क दी थी। करोड़ों रुपये खर्च होने के बाद भी नहर का निर्माण अधूरा है। 2017 में भड़ल में सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह व सांसद सत्यपाल सिंह ने क्षेत्र के विकास के लिए घोषणाएं की थीं। चार साल बीतने के बाद भी नहर में पानी नहीं आया है। इसकी सफाई के नाम पर लाखों रुपये डकार लिए गए।
विज्ञापन

क्षेत्र का भूजल स्तर 150 फीट नीचे चला गया है। इसे रोकने के लिए आज तक कोई कारगर योजना तैयार नहीं की गई। इसके अलावा दाहा को ब्लॉक बनाने, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज को डिग्री कॉलेज बनाने, चौगामा क्षेत्र में प्रस्तावित गन्ना समिति, मिल लगवाने के अतिरिक्त स्टेडियम बनवाने की मांग लंबे समय से चल रही है। विधायक वीरपाल राठी ने दाहा में ब्लॉक व दाहा में कन्या डिग्री कॉलेज का प्रस्ताव तैयार कराया था, जो शासन स्तर पर लंबित है। क्षेत्र में संपर्क मार्ग व सड़कें खराब हो चुकी हैं। क्षेत्र निवासी जगपाल सिंह, राजपाल शास्त्री, वायरन पंवार, पप्पन राणा, आनंद छिल्लर, सत्यवीर राठी, तेजपाल राणा, प्रियव्रत राणा, मिंटू सहरावत ने सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह व विधायक सहेंद्र सिंह से क्षेत्र के विकास के लिए समस्याओं का समाधान कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed