फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   A little negligence, heavy burden on beneficiaries of government schemes

Baghpat News: जरा सी लापरवाही, सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों पर भारी

Fri, 15 Sep 2023 12:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Sep 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
A little negligence, heavy burden on beneficiaries of government schemes
बागपत। सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों की जरा सी लापरवाही, उन्हें मिलने वाले सरकारी लाभ पर भारी पड़ती नजर आ रही है। इसमें भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम के पोर्टल पर खाते की मैपिंग नहीं कराने पर 6689 लाभार्थियों की वृद्धावस्था पेंशन और संदिग्धता की श्रेणी में फार्म जाने के कारण 224 महिलाओं की निराश्रित पेंशन अटक गई। इसके अलावा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के आठ हजार लाभार्थियों ने बैंक खाता आधार से लिंक नहीं कराने से सब्सिडी अटक गई है।
विज्ञापन

-------
6689 लाभार्थियों की वृद्धावस्था की पेंशन अटकी
जिला समाज कल्याण विभाग की तरफ से जिले के वृद्धावस्था पेंशन के 25563 लाभार्थी हैं, जिसमें 17 हजार से अधिक लाभार्थियों की पेंशन जारी कर दी गई। वहीं 884 लाभार्थियों की मौत हो गई। 6689 लाभार्थियों ने भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम के पोर्टल पर खाते की मैपिंग नहीं कराई, जिस कारण 6689 लाभार्थियों की पेंशन अटकी हुई है और लाभार्थी चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन

------
संदिग्धता की श्रेणी में आए 224 लाभार्थी, लगा रहे चक्कर
जिला प्रोबेशन विभाग की तरफ से निराश्रित महिलाओं को मिलने वाली पेंशन अटकी हुई है। इसमें जिले की 224 लाभार्थी महिलाएं ऐसी हैं, जिन्होंने पेंशन के लिए दूसरा आवेदन कर दिया तो किसी का नाम या फिर अन्य गलती होने के कारण उनका डाटा संदिग्धता की श्रेणी में चला गया। वहीं पोर्टल नहीं चलने के कारण महिलाएं विकास भवन के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। अधिकांश लाभार्थियों को एक साल से पेंशन नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
उज्ज्वला के आठ हजार लाभार्थियों की अटक सकती है सब्सिडी
जिले में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के 89357 लाभार्थी हैं, जिन्हें केंद्र सरकार से 200 रुपये सिलिंडर भरवाने पर सब्सिडी दी जाती है। इसके लिए सभी लाभार्थियों को बैंक खाते में आधार लिंक कराने के निर्देश दिए गए थे। इसमें 81 हजार से अधिक लाभार्थियों ने अपने बैंक खाते आधार कार्ड से लिंक करा लिए, लेकिन आठ हजार लाभार्थियों ने बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक नहीं कराया। इसके चलते आठ हजार लाभार्थियों को मिलने वाली सब्सिडी अटक सकती है।

-----
वर्जन-
सभी विभागों के अधिकारियों को लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिये गए हैं। अभी कुछ दिन पहले सत्यापन कराया गया था। जिन लाभार्थियों को पेंशन का लाभ नहीं मिल रहा, वह अपने पंचायत घर पर सचिव से संपर्क कर समस्या का समाधान करा सकते हैं। एमएल व्यास, सीडीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed